भतीजों ने ही मार डाला था ताई को, लूटे गए जेवर और नगदी बरामद

भतीजों ने ही मार डाला था ताई को, लूटे गए जेवर और नगदी बरामद

दातागंज में महिला मुन्नीदेवी की हत्या का मामला, सगे भाई हैं दोनों हत्यारोपित 

सबकी बात न्यूज

बदायूं। दातागंज में महिला मुन्नीदेवी की हत्या उनके ही भतीजों ने नगदी और जेवर की खातिर की थी। मुन्नीदेवी के पति रामौतार हत्यारोपित शिवम और हिमांशु के तहेरे ताऊ हैं। 

दातांगज के गांव पापड़ निवासी रामौतार बर्तन कारोबारी हैं। वह अपनी 50 वर्षीय पत्नी मुन्नीदेवी के साथ रहते थ। रामौतार की बेटी राधा शाहजहांपुर के तिलहर में रहती है। विगत शुक्रवार को राधा के बेटे का जन्मदिन था। रामौतार और मुन्नीदेवी दोनों वहां गए थे लेकिन रात में मुन्नीदेवी अपने धेवते के साथ घर लौट आई थीं।


शनिवार सुबह उनकी लाश उनके ही घर में बेड पर पड़ी पाई गई थी। उनका धड़ वाला हिस्सा बेड से लटका हुआ था तथा गले में पॉलिथीन बंधी थी तथा मुंह पर टेप चिपका था। पुलिस ने जब जांच की तो किसी करीबी पर ही शक जाने लगा। सबूतों के आधार पर पुलिस ने शिवम गुप्ता और हिमांशु गुप्ता को गिरफ्तार किया। शिवम और हिमांशु दोनों सगे भाई हैं तथा रामौतार रिश्ते में उनके तहेरे ताऊ लगते हैं। शिवम और हिमांशु के पिता सुनील गुप्ता रामौतार गुप्ता के चचेरे भाई हैं। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए जेवर और एक लाख 10 हजार की नगदी समेत दो मोबाइल फोन बरामद किए। 

------

बोले- रुपयों की जरूरत थी, गलती से ताई को मार डाला

बदायूं। पूछताछ में दोनों भाइयों ने बताया कि उन्हें रुपयों की जरूरत थी। जब उन्होंने ताऊ रामौतार गुप्ता से रुपये मांगे तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने घर में चोरी की योजना बनाई। उन्हें पता था कि घर में काफी जेवर और नकदी रखी है। दो

जनवरी को उन्होंने जब रामौतार के घर में ताला लगा देखा तो अपने जान पहचान के साथियों के साथ सम्पर्क कर चोरी करने की योजना बनाई। जब घर में घुसे तो ताई मौजूद मिली। उन्होंने विरोध किया तो उन्होंने उन्हें गलती से मार डाला। 

------

मुख्य खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें- 

- मुंह पर बांध दी पॉलिथीन, चिपका दिया टेप...बदायूं में व्यापारी की पत्नी की हत्या करके लाखों की लूट

https://sabkibaat.in/post/polythene-was-tied-on-the-mouth-tape-was-pasted----loot-worth-lakhs-after-murdering-businessman-s-wife-in-badaun



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto