मुंह पर बांध दी पॉलिथीन, चिपका दिया टेप...बदायूं में व्यापारी की पत्नी की हत्या करके लाखों की लूट

मुंह पर बांध दी पॉलिथीन, चिपका दिया टेप...बदायूं में व्यापारी की पत्नी की हत्या करके लाखों की लूट

दातागंज के गांव पापड़ की घटना, शुक्रवार रात किसी समय बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

घर में अकेली थीं 50 वर्षीय मुन्नी देवी, सुबह पड़ोसियों ने देखी लाश

सबकी बात न्यूज

बदायूं। दातागंज इलाके में व्यापारी की पत्नी की हत्या करके बदमाश घर में रखे जेवर और नकदी लूटकर ले गए। रात में किसी समय घर में घुसे बदमाशों ने पहले पॉलिथीन से महिला का मुंह दबाया और उस पर टेप चिपका दिया। इसके बाद उनका गला घोंट दिया। वारदात के समय महिला घर में अकेली थीं। 


दातांगज के गांव पापड़ निवासी रामौतार बर्तन कारोबारी हैं। वह अपनी 50 वर्षीय पत्नी मुन्नीदेवी के साथ रहते थे। रामौतार की बेटी राधा शाहजहांपुर के तिलहर में रहती है। शुक्रवार को राधा के बेटे का जन्मदिन था। रामौतार और मुन्नीदेवी दोनों वहां गए थे लेकिन रात में मुन्नीदेवी अपने धेवते के साथ घर लौट आई थीं। 


शनिवार सुबह पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा खुला देखा लेकिन घर के अंदर से कोई चहल-पहल सुनाई नहीं दी। बताते हैं कि कुछ पड़ोसियों ने आवाज दी लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर वे कमरे में पहुंचे तो वहां मुन्नीदेवी की लाश बेड पर पड़ी थी। उनका धड़ वाला हिस्सा बेड से लटका हुआ था तथा गले में पॉलिथीन बंधी थी तथा मुंह पर टेप चिपका था।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह भी आ गए। उन्होंने भी पड़ोसियों समेत परिवार वालों से बात की। बताया जाता है कि बदमाश घर में रखा करीब 20 लाख का कैश और करीब 25 लाख के जेवर लूट ले गए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto