घुमंतू पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधकर दुर्घटनाओं पर रोक की पहल

घुमंतू पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधकर दुर्घटनाओं पर रोक की पहल

ह्यूमन विज़न फाउंडेशन ट्रस्ट ने शुरू किया जनहितकारी अभियान

बदायूं। सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और घुमंतू पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ह्यूमन विज़न फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा जनहितकारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घुमंतू पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर युक्त बेल्ट बांधी गईं, ताकि रात्रि के समय सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को पशु दूर से ही दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।


संस्था के मुख्य ट्रस्टी रितेश भारतीय ने बताया कि जिले में रात के समय सड़कों पर घुमंतू पशुओं की संख्या अधिक रहती है, जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे होते हैं। कई बार इन दुर्घटनाओं में पशुओं की मौत के साथ-साथ वाहन चालकों को भी गंभीर चोटें आती हैं। रिफ्लेक्टर बेल्ट लगने से पशु अंधेरे में भी स्पष्ट रूप से नजर आएंगे और दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम होगी।


संयुक्त सचिव अवनीश कुमार ने कहा कि यह अभियान पूरी तरह निःशुल्क है और समाज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। ट्रस्ट का उद्देश्य केवल पशु-कल्याण ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा भी है। भविष्य में इस अभियान को जिले के अन्य क्षेत्रों तक विस्तार दिया जाएगा।

अभियान के दौरान ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने मुख्य सड़कों, सार्वजनिक क्षेत्रों में घूमने वाली गाय, बैल, कुत्तों सहित अन्य पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधी। इस पहल को लेकर स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की और इसे समय की आवश्यकता बताया।

ह्यूमन विज़न फाउंडेशन ट्रस्ट का मानना है कि इस तरह के छोटे लेकिन प्रभावी प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है और समाज में पशुओं के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा मिल सकता है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto