जनता की समस्याएं सुनीं, शोकाकुल परिवारों के पास जाकर संवेदना व्यक्त की सांसद आदित्य यादव ने

जनता की समस्याएं सुनीं, शोकाकुल परिवारों के पास जाकर संवेदना व्यक्त की सांसद आदित्य यादव ने

कई जगहों का दौरा कर लोगों से की मुलाकात, सड़क निर्माण की मांग को लेकर बैठे ग्रामीणों का अनशन खत्म कराया

बदायूं। समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने रविवार को डीएम रोड, सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर बड़ी संख्या में पहुंची जनता से संवाद स्थापित कर उनकी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से सुना। आम नागरिकों द्वारा रखी गई प्रत्येक समस्या पर उन्होंने संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।


इसके उपरांत सांसद ने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र बिसौली के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर शोक संवेदना एवं जनसमस्याओं से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई। सर्वप्रथम वे ग्राम मोहकमपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने स्वर्गीय रत्नेश यादव के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ज्ञात हो कि स्वर्गीय रत्नेश यादव का निधन एसआईआर में ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से हो गया था। इस दुखद घटना पर सांसद ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी परिवार दुःख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा है तथा परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का हर प्रयास किया जाएगा।

इसके पश्चात सांसदवरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता डॉ. तारिक के दूनपुर स्थित आवास पहुंचे, जहाँ उन्होंने उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके उपरांत सांसद बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढोरनपुर पहुंचे, जहाँ सड़क निर्माण की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने सांसद को वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़े संपर्क मार्ग की समस्या से अवगत कराया। सांसद ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण के लिए वे स्वयं मुख्यमंत्री एवं संबंधित विभाग के आला अधिकारियों से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द बजट स्वीकृत कराकर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिल सके। 11 दिन से सड़क निर्माण को लेकर अनशन में बैठे ग्रामीणों को माननीय सांसद आदित्य यादव में फल खिलाकर अनशन खत्म कराया। 

इस मौके और सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, विधानसभा सभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, राजेंद्र गुरु, बादाम सिंह, महेंद्र सिंह, राहुल यादव, चंद्रकेश यादव, राकेश प्रजापति, जयपाल सिंह, सुरेंद्र सागर, खजाना देवी, राकेश प्रजापति, राहुल यादव, चंद्रभान सिंह, भूपेंद्र दिवाकर, विकास, सोमेश प्रताप, उदयवीर सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto