धूमधाम से मना स्कूल का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
SAB KI BAAT
Feb 24 2026
3550
चन्दौसी के राजेश कुमार पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन
सबकी बात न्यूज
चन्दौसी(सम्भल)। मोहल्ला सेमरटोला स्थित राजेश कुमार पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. वीरेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और बड़ी संख्या में अभिभावकए अतिथि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं काजल, वैष्णवी, नित्या और तान्या द्वारा मां सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मधुर प्रस्तुति से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद नर्सरी कक्षा के नन्हे मुन्ने बच्चों ने 'मेरे पापा' गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों की मासूम प्रस्तुति पर पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कक्षा तीन के छात्र-छात्रा भानु और काव्या ने 'तारे जमीन' पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देकर शिक्षा के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। वहीं एलकेजी के बच्चों ने 'बम-बम भोले' गीत पर भक्तिमय नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। कक्षा छह की छात्रा किरन और दिव्या ने 'बरसाने की छोरी' पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। अन्य बच्चों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को जमकर सराहा। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका जाह्नवी और मीरा द्वारा किया गया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT