जल्द ही शहर में होगा मिनी स्टेडियम का निर्माणः महेश चंद्र गुप्ता
सबकी बात न्यूज
बदायूं। शहर विधायक महेश गुप्ता द्वारा लगभग 35 लाख रुपये की लागत से शहर की विभिन्न सड़कों का लोकार्पण किया गया।
राजाराम इंटर कॉलेज से शहबाजपुर चौक वाया पार्वती इंटर कॉलेज तक लगभग 18 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य तथा मधुवन कॉलोनी में चरण देवी ओमकार के घर से एचएस पब्लिक स्कूल तक लगभग 17 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
इस मौके पर शहर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदायूं शहर में विकास की कोई
कमी नहीं रहने दी जाएगी। हर मोहल्ले और हर वार्ड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और आने वाले समय में और भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी।
उन्होंने बताया कि जल्द ही शहर में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल पटेल, सभासद मोहित सक्सेना, हिमांशु कठेरिया, आशीष कश्यप, श्यामपाल दिवाकर, मनोज चंदेल, गोविन्द शर्मा, जितेन्द्र साहू, रचित साहू, हिमांशु सक्सेना, डीपी पाल, हिमांशु साहू, सौरभ साहू, आदित्य श्रोतीय, मोनिका गंगवार, जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT