...गए तो थे वो बरात में, पर अगले दिन तीनों की साथ उठी अर्थिंयां
SAB KI BAAT
May 04 2025
6190
बरेली। एक बरात में बैंड के साथ गए तीन बच्चों को तनिक भी आभास नहीं था कि जिस बरात में वो हंसते खेलते जा रहे हैं, वही बरात उनकी मौत की वजह बन जाएगी। तीनों बरात चढ़ाने के बाद बैंड लेकर गांव वापस जा रहे थे कि तभी हादसे का शिकार बन गए।
बरेली के शाही में बरात चढ़ाकर बैंड और जेनरेटर के साथ वापस गांव जा रहे तीन बच्चों की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
शाही क्षेत्र के गांव बकैनियां वीरपुर निवासी हरिओम वर्मा शिवा बैंड के नाम से बरातों में बैंड बुकिंग का काम करते हैं। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर आनंदपुर गांव के बस स्टैंड पर उनकी दुकान है। शनिवार रात वह फिदाईपुर गांव से बरात चढ़ाकर बैंड और जेनरेटर को लेकर वापस अपनी दुकान पर जा रहे थे। उनके साथ कई किशोर व बच्चे भी थे। रात करीब एक बजे धनेटा-शीशगढ़ रोड पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार
कार ने बैंड में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पास चल रहे हरिओम वर्मा के भतीजे 15 वर्षीय रोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ अन्य किशोर व बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन गांव के ही 10 साल के मोहित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 12 साल के सचिन की भी मौत हो गई। मृतकों में रोहित कक्षा सात में तथा मोहित कक्षा
चार में पढ़ता था। हादसे के बाद गाड़ी को तो पकड़ लिया गया, लेकिन उसका चालक भाग गया। इधर, एक साथ तीन बच्चों की मौत के बाद गांव में कोहराम मचा है। रविवार शाम को तीनों बच्चों की अर्थियां एक साथ उठीं तो हर कोई रो उठा। उसके बाद उनका साथ में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT