वक्फ संशोधन अधिनियम से गरीब और मुस्लिम महिलाओं को मिलेंगे अधिकारः गुलाब देवी

वक्फ संशोधन अधिनियम से गरीब और मुस्लिम महिलाओं को मिलेंगे अधिकारः गुलाब देवी

बदायूं। भाजपा द्वारा वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत बदायूं क्लब में अल्पसंख्यक प्रबुद्ध वर्ग के साथ नए कानून पर विचार विमर्श गोष्ठी आयोजित की गई, जिसको माध्यमिक शिक्षा मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, डॉ सैय्यद ऐतशाम उल हुदा व  जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा वक्फ कानून में संशोधन का मुख्य उद्देश्य वक्फ बोर्डाे में पारदर्शिता लाना है। डिजिटल रिकॉर्ड और ऑडिट से वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। यह कानून मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं बल्कि उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए बनाया गया है। 

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संशोधन के बारे में भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं, गुमराह कर रहे हैं ताकि वोट बैंक की राजनीति की जा सके। उन्होंने मुस्लिम लोगों से अपील की वे तथ्यों को समझें और किसी के बहकावे में न आएं।

------

माफिया से कब्जा मुक्त होगी वक्फ की संपत्तियांः सैय्यद ऐतशाम हुदा

बदायूं। डॉ सैय्यद ऐतशाम उल हुदा ने कहा कि वक्फ कानून भारत में मुस्लिम समुदाय की धार्मिक, सामाजिक और शैक्षिक जरूरत को पूरा करने के लिए बनाया गया है। हालांकि पिछले कुछ समय में पारदर्शिता की कमी, भ्रष्टाचार और संपत्तियों को दुरुपयोग जैसे मुद्दे सामने आए हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए मोदी सरकार ने वक्फ कानून में संशोधन प्रस्तावित किया जो 2024 में संसद द्वारा पारित किए गए और 2025 में राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद कानून बन गए।

------

नए कानून से गरीब और मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की होगी रक्षाः राजीव 

बदायूं। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से वक्फ बोर्ड में किए गए ऐतिहासिक संशोधन को लेकर सुधार जनजागरण अभियान के तहत गरीबों का हक सिर्फ गरीबों को मिलेगा। इस कानून से गरीब और मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हो सकेगी।

-------

ये रहे मौजूद

बदायूं। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अरशद अल्वी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आतिफ़ निजामी, जिलाध्यक्ष हाजी सलीम, धीरज पटेल, सैयद आलिम अली, फैसल पठान, पूर्व चेयरमैन विकार अहमद, मरगूब अहमद सोनी, सिराज अल्वी, साबिर मलिक, फैसल खालिद, एके कुरेशी, रईस अहमद सहित तमाम प्रबुद्ध मुस्लिम उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हरकेश यादव

    जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।

    quoto
  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto