कक्षा छह की छात्रा के हाथ में बंधा कलावा कैंची से काटा, माथे का तिलक भी मिटाया

कक्षा छह की छात्रा के हाथ में बंधा कलावा कैंची से काटा, माथे का तिलक भी मिटाया

विरोध में उतरा युवा मंच संगठन, एडीएम को दिया ज्ञापन

बदायूं। उसहैत स्थित विद्यालय में दो अध्यापिकाओं ने कक्षा छह में पढ़ने वाली एक छात्रा के हाथ में बंधा कलावा कैंची से कटवा दिया और उसके माथे पर लगा तिलक भी मिटा दिया गया। ये आरोप लगाते हुए प्रकरण के विरोध में युवा मंच संगठन ने एडीएम को ज्ञापन दिया और ऐसा करने वाली अध्यापिकाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

मामला उसहैत के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है। आरोप है कि यहां कक्षा छह में पढ़ने वाली एक छात्रा स्कूल में हाथ में कलावा बांधकर और माथे पर टीका लगाकर आई थी। दो अध्यापिकाओं ने उसे कलावा हटाने को कहा। जब छात्रा ने मना किया तो अध्यापिकाओं ने कैंची मंगवाकर कलावा काट दिया और माथे का टीका मिटा दिया। बताते हैं कि इनमें एक अध्यापिका अनुसूचित जाति से तथा दूसरी मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती है। 

जब यह बात युवा मंच संगठन के संज्ञान में आई तो कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गया। सोमवार को तमाम कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव व विवेक शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम को ज्ञापन दिया। संगठन के अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता ने कहा कि दोनो अध्यापिकाओं का यह कृत्य हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने वाला है। इसको गंभीरता से लिया जाना चाहिए और दोनों अध्यापिकाओं पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। शिक्षा के मंदिर में ऐसी बातें दूषित मानसिकता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया गया है। 

इस अवसर पर राहुल श्रीवास्तव, रविंद्र दिवाकर, रिंकू दिवाकर, अरविंद सक्सेना, रवि गुप्ता, राकेश राजपूत, अजय मिश्रा, लकी शर्मा, सुमित शाक्य, शोएब मंसूरी, अज़ीम खान, अजय दिवाकर, जोऐब अली, लकी ठाकुर, अंगद सक्सेना, राम कबीर सक्सेना, कृष्णा श्रीवास्तव, अजय दिवाकर आदि उपस्थित रहे। 

--------
बीईओ ने स्कूल जाकर लिए छात्राओं के बयान
बदायूं। मामला संज्ञान मे आने के बाद बीईओ ओमप्रकाश वर्मा ने विद्यालय जाकर प्रकरण की जांच की। उन्होंने कई बच्चों से बात की और उनके वीडियो बयान दर्ज गए। इसकी रिपोर्ट बीएसए को सौंपी जाएगी। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto