शोर मचाया, पर काम न आया...तब तक नदी में डूबकर चली गई बच्चे की जान
SAB KI BAAT
May 05 2025
1200
बदायूं। बच्चों के संग नदी में नहाते वक्त एक बालक डूब गया। बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण आ गए लेकिन तब तक बच्चे की जान जा चुकी थी।
मामला सहसवान क्षेत्र के गांव बसौलिया का है। सोमवार को कई बच्चे नदी किनारे खेल रहे थे। टोंटपुर करसरी निवासी 11 साल का शाकिब भी अन्य बच्चों के साथ था। इसी दौरान गर्मी लगने पर शाकिब नहाने के लिए नदी में घुस गया लेकिन एक जगह पानी गहरा होने पर वह डूबने लगा। उसे डूबता देखकर बच्चे शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण वहां आ गए और शाकिब को जैसे तैसे नदी से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस और तहसील के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए लेकिन परिवार वालों ने हादसा बताते हुए बालक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में बालक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
974
-
बदायूं समाचार
642
-
गतिविधियां
542
-
जिला
186
Recent Comment
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
-
by अनिरुद्ध यादव
बहुत दुखद लेकिन इसका प्रशासन भी जिम्मेदार है।
-
by Shoeb
Nautanki mla
SAB KI BAAT
