बनने वाली थी दुल्हन, हल्दी-मेहंदी की रस्म के बाद हुआ कुछ ऐसा...बरात आने के एक दिन पहले हुई मौत

बनने वाली थी दुल्हन, हल्दी-मेहंदी की रस्म के बाद हुआ कुछ ऐसा...बरात आने के एक दिन पहले हुई मौत

बदायूं। बरात आने से एक दिन पहले रात में युवती की मौत हो गई। सोमवार को उसकी बरात आने वाली थी। एक दिन पहले उसने हल्दी-मेहंदी की रस्म निभाई, परिवार वालों के साथ डांस किया, लेकिन रात में उसकी मौत हो गई। 

मामला इस्लामनगर क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी का है। यहां रहने वाले दिनेश पाल सिंह की 20 वर्षीय बेटी दीक्षा की सोमवार को मुरादाबाद से बरात आनी थी। रविवार की रात घर में हंसी-खुशी का माहौल था। इससे पहले हल्दी-मेहंदी की रस्म भी हो चुकी थी। रात में दीक्षा ने अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ डांस किया। इसके बाद सभी लोग करीब 12 बजे सोने चले गए। बताते हैं कि इसी दौरान दीक्षा के पेट में तेज दर्द उठा। रात करीब डेढ़ बजे वह टॉयलेट गई लेकिन वहां उसकी हालत और खराब हो गई। चीख सुनकर परिवार वाले दौड़ पडे़। उन्होंने उसे संभालने की कोशिश की लेकिन उसकी गर्दन अकड़ती गई। परिवार वालों के अनुसार, उस समय दीक्षा की सांस धौंकनी की तरह चल रही थी। परिवार वालों ने गांव के ही एक चिकित्सक को बुलाया लेकिन तब तक दीक्षा की मौत हो गई। दीक्षा बीए की छात्रा थी तथा चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto