हादसों ने छीन लीं दो परिवारों की खुशियां, एक युवक और एक मासूम बच्ची की मौत
SAB KI BAAT
May 05 2025
1570
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक युवक की जुनावई में हुए सड़क हादसे में जान चली गई। उसे किसी अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। इधर, बिसौली में ई-रिक्शा से कुचलकर दो माह की मासूम को कुचल दिया।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव भोजीपुरा पावई निवासी सुरेश की ननिहाल जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर धीर में है। सुरेश का 23 वर्षीय पुत्र अनिल सोमवार को लतीफपुर में भैंस बेचने गया था। यहां उसने अपने पिता सुरेश तथा मां गुड्डो को छोड़
दिया तथा लौटकर गुन्नौर क्षेत्र के गांव साहपुर स्थित अपनी ननिहाल जा रहा था। जुनावई के पास उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जुनावई सीएचसी ले गई लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
--------
दो माह की मासूम को कुचलता निकल गया ई-रिक्शा
बदायूं। बिसौली तहसील के गांव कल्यानपुर में सुरेंद्र सिंह का परिवार रहता है। सोमवार को सुरेंद्र की तीन बेटियां घर के बाहर खेल रही थीं। इनमें दो माह की मिष्ठी भी थी। इसी दौरान गांव निवासी उमेश अपना ई-रिक्शा लेकर आ गया। उमेश ने अपना नियंत्रण ई-रिक्शा से खो दिया जिससे वह मिष्ठी के ऊपर से होकर निकल गया। मौके पर ही कुचलकर मिष्ठी की मौत हो गई। शोर मचने पर जब तक परिवार और गांव वाले एकत्र हुए तब तक उमेश रिक्शा छोड़कर भाग गया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT