श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डिजिटल वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण शुरू

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डिजिटल वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण शुरू

बदायूं। मीरा जी की चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को विद्या भारती शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश की योजनानुसार निरीक्षकों ने  दो दिवसीय डिजिटल वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण प्रारंभ किया। निरीक्षकों ने शिशुओं के पठन -पाठन एवं शैक्षिक क्रियाकलापों का तथा कार्यालय का गहन निरीक्षण किया। अवकाश के पश्चात आचार्य परिवार एवं पूर्व छात्र परिषद के व्यवसायी छात्रों के साथ बैठक कर विद्या भारती के उद्देश्य को बताया। 

निरीक्षण का प्रारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष निरीक्षक मंडल के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित व वंदना करके किया। तत्पश्चात पीलीभीत के पूरनपुर से पधारे निरीक्षक यशपाल सिंह ने छात्र छात्राओं को बोध कथा के माध्यम से परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, के बारे में समझाया। निरीक्षक मंडल में यशपाल सिंह, चरण सिंह, उम्मेद सिंह एवं रामनरेश सिंह रहे। 

विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य कमलेश कुमार ने आगंतुक निरीक्षक मंडल के सदस्यों का परिचय कराया। इस मौके पर जूनियर कक्षाओं की छात्राओं ने रंगोली सजाकर अतिथियों का मन मोह लिया. निरीक्षकों ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने अतिथियों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, राजेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार, अनुज पटेल, जगतपाल सिंह, भरत मिश्रा, राजीव गंगवार, दिनेश शर्मा एवं समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto