ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा..रेलवे ने दी सहायता, पुत्र का हुआ जन्म
SAB KI BAAT
May 28 2024
2150
सब की बात न्यूज। कासगंज पर ट्रेन में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने उसे तुरंत अस्पताल भेजा। यहां महिला ने एक बेटे को जन्म दिया।मंगलवार को गाड़ी संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज विशेष एक्सप्रेस कासगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर लगभग 09.47 बजे पहुंची। यहां पर प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कासगंज के कांस्टेबल रामफूल मीना द्वारा पोस्ट कमांडर रामप्रताप सिंह तोमर को सूचना दी गई कि एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हो रही है, उसे शीघ्र चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए 108 नंबर पर कॉल कर एम्बुलेंस को बुलाया गया।

महिला कांस्टेबल प्रीति वर्मा तथा हेड कांस्टेबल धारा सिंह मीना को पीड़ित महिला के पास सहायता के लिए भेजा गया। महिला यात्री को सावधानी के साथ कोच से नीचे उतारकर एंबुलेंस द्वारा नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अशोकनगर, कासगंज पहुंचाकर भर्ती कराया गया। गर्भवती महिला सपना पति सुनील, ग्राम व पोस्ट भुंडी, थाना बनकटा, जिला कुशीनगर की रहने वाली है। वह अपने परिजनों के साथ बड़ोदरा जंक्शन से कासगंज तक की यात्रा कर रही थी। रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने रेलवे सुरक्षा बल का सेवा-भाव, तत्परता तथा सहयोग सराहना की।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT