'दस हजार दे दे, तेरी शिकायत निपटा देंगे'...ले लिए तो फंस गया दरोगा
SAB KI BAAT
Jul 11 2024
4080
बदायूं। शिकायत निपटाने के लिए दस हजार की रिश्वत लेना जरीफनगर में तैनात एक दरोगा को भारी पड़ गया। रिश्वत लेते हुए वह रंगेहाथ धर लिया गया।
जरीफनगर के एक व्यक्ति ने गांव के ही दूसरे व्यक्ति के खिलाफ थाने में शिकायत की थी कि उसके साथ आरोपी ने बदसलूकी की है। जिस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की गई थी, उससे दरोगा धर्मवीर सिंह ने यह कहकर दस हजार रुपये की मांग की कि उसके खिलाफ की गई शिकायत वह निपटा देगा। दरोगा धर्मवीर दानपुर पुलिस चौकी पर तैनात है। इसके बाद आरोपी ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दी कि दरोगा उससे दस हजार रुपये मांग रहा है। इस पर टीम ने दरोगा के लिए फील्डिंग लगा दी और उसे रंगेहाथ दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।
--------
संबंधित खबरों के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें-
-संभल जाओ!...अब घूस लेते पकड़ा गया दातागंज तहसीलदार का लिपिक
https://sabkibaat.in/post/be-careful----now-dataganj-tehsildar-s-clerk-caught-taking-bribe
- घूस ले रहा था हेड कांस्टेबल...एंटी करप्शन ने रंगेहाथ धरा
- इस्लामनगर में घूस लेते पकड़ी गई इंस्पेक्टर क्राइम, दुष्कर्म पीड़िता से लिए थे 50 हजार
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1003
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
599
-
जिला
243
Recent Comment
-
by Kirti Singh
Ye bijli vibhag wale asli chor hain
-
by Rizwan
in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai
-
by Ramesh Sisodiya
ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते
SAB KI BAAT