इस्लामनगर में घूस लेते पकड़ी गई इंस्पेक्टर क्राइम, दुष्कर्म पीड़िता से लिए थे 50 हजार
SAB KI BAAT
May 28 2024
7670
बदायूं। इस्लामनगर थाने में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर को मंगलवार को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ एंटी करप्शन की टीम ने दबोच लिया। इंस्पेक्टर एक दुष्कर्म पीड़िता से उसके खिलाफ रिपोर्ट में एफआर लगाने के लिए यह रुपये ले रही थी।
इस्लामनगर के एक गांव की महिला ने अपने साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए आरोपी की पत्नी ने पीड़िता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसकी विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम सिमरनजीत कौर कर रही थीं। बताते हैं कि उन्होंने इस मुकदमे में एफआर लगाने के लिए दुष्कर्म पीड़िता से रुपये की मांग कर रही थीं। आरोप है कि उन्होंने एक लाख रुपये ले भी लिए थे और एक लाख रुपये की और मांग कर रही थीं। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन में कर दी थी। टीम ने मंगलवार को सिमरनजीत कौर को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ ले गई।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT