पुलिस की अनदेखी से नाबालिग का हुआ मर्डर...फजीहत हुई और लगे 'पुलिस मुर्दाबाद' के नारे

पुलिस की अनदेखी से नाबालिग का हुआ मर्डर...फजीहत हुई और लगे 'पुलिस मुर्दाबाद' के नारे

बदायूं। चार दिन से लापता नाबालिग की लाश मंगलवार को अरिल नदी के पास मिली। परिजनों की शिकायत के बाद भी पुलिस ने नाबालिग को खोजने में कोई रुचि नहीं ली, उल्टा परिजनों को आश्वासन दिए जा रहे थे। लाश मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। (देखें वीडियो) -


बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिंदारा निवासी सीताराम का 14 वर्षीय पुत्र रोहताश उर्फ हरिओम 24 मई को अपना ईरिक्शा लेकर घर से निकला था। जब देर शाम तक किशोर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पिता सीताराम ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। शनिवार को ग्राम लक्ष्मीपुर के समीप ईरिक्शा तो मिल गया लेकिन हरिओम का कहीं पता नहीं लगा। ईरिक्शा में से बैटरी और अन्य उपकरण गायब थे। रविवार को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर 50-60 लोग कोतवाली पहुंच गए और पुलिस से हरिओम की बरामदगी की मांग की थी। भीड़ देखकर हलका इंचार्ज योगेंद्र कुमार ने लोगों से समझाकर वापस कर दिया। आरोप है कि हरिओम के पिता ने एक व्यक्ति पर शक जताया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़कर एक घंटे बाद छोड़ दिया। पिता का आरोप था कि पुलिस कुछ नही कर रही है। 

मंगलवार को भरतपुर के पास अरिल नदी में हरिओम की लाश मिली, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हाइवे जाम कर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। बताते कि परिजनों ने तीन युवकों पर हरिओम के अपहरण का आरोप लगाया था, जिनमें एक युवक बिसौली नगर का तथा दूसरा परसेरा गांव का था। तीसरे का पता नहीं चला था। चर्चा है कि इनमें एक आरोपी को हरिओम ने पहचान लिया था, जो उसकी हत्या का कारण बना। 





Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto