मदर एथीना स्कूल के गर्वित आईआईटी मद्रास में चयनित

मदर एथीना स्कूल के गर्वित आईआईटी मद्रास में चयनित

बदायूं। मदर एथीना स्कूल के छात्र गर्वित गुलाटी का चयन आईआईटी मद्रास में डाटा साइंस और एप्लीकेशंस में बीएस डिग्री के लिए हो गया है। गर्वित शुरू से ही एक होनहार छात्र रहा है। इसके साथ ही उसने विद्यालय में हेड ब्यॉय की भूमिका का निर्वहन भी बड़ी कुशलता एवं निष्ठा के साथ किया है। गर्वित ने सत्र 2020-21 में कक्षा दसवीं एवं सत्र 2023-24 में कक्षा बारहवीं में टॉप टेन में अपना स्थान बनाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया था। विद्यालय को उसकी इस अभूतपूर्व सफलता पर गर्व एवं अभिमान है। 

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने गर्वित गुलाटी एवं उसके परिवार को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बताया कि हमारे शिक्षा के प्रति सच्ची निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी के परिणामस्वरूप हम सदैव ही ऐसे होनहार विद्यार्थी समाज एवं देश को प्रदान करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहते हैं और भविष्य में भी इस दिशा में प्रयासरत रहेंगें।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto