पत्नी से चल रहा था विवाद....बेटा घर आया तो पिता ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

पत्नी से चल रहा था विवाद....बेटा घर आया तो पिता ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

बरेली। पत्नी से झगड़ा होने के बाद समझाने गए बेटे पर पिता ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसमें बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखूपुर का है। यहां रहने वाली परवीन का विवाद अपने पति शब्बर अली से चल रहा है। बताते हैं कि शब्बर ने तीन माह पहले परवीन को बच्चों समेत घर से निकाल दिया था। इसके बाद से परवीन पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर स्थित अपने मायके में रह रही थी। बताते हैं कि बीते दिन परवीन का 20 वर्षीय बेटा सैफ अली अपने पिता के घर उसे समझाने आया था। सैफ को पता चला था कि उसका पिता उसकी मां को तलाक देना चाहता हैं। सैफ के आने पर शब्बर उससे झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर उससे मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे सैफ बुरी तरह झुलस गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया और अस्पताल ले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto