'कैसा लगा मेरा काम, आई लव यू मेरी जान' ...चोरी करने के बाद दीवार पर ये लिख गया चोर
SAB KI BAAT
Jul 12 2024
3500
बदायूं। शहर समेत देहात क्षेत्र में चोरी की वारदातें तो आम हैं लेकिन कादरचौक क्षेत्र में चोरी का यह मामला कुछ अजीब सा है। दो सरकारी स्कूलों में चोरी करने के बाद चोर एक स्कूल की दीवार पर लिख गया- 'कैसा लगा मेरा काम...आई लव यू मेरी जान'। इसे देखकर लोगों में भी चर्चा है।
कादरचौक के निजामपुर और असरासी में सरकारी स्कूल बने हैं। दोनों स्कूल रोड किनारे हैं लेकिन फिर भी चोरों ने उन्हें अपना निशाना बना लिया। बीती रात दोनों स्कूलों से चोर बैटरी, कंप्यूटर, प्रिंटर समेत तमाम कीमती सामान चुरा लिया। चोर हजारों की कीमत का सामान पार करके ले गए। इसके बाद चोरों ने निजामपुर स्कूल के बाहर दीवार पर लाल रंग से लिख दिया। शुक्रवार सुबह जब स्कूल में बच्चे और स्टाफ पहुंचा तो लिखा हुआ देखकर चौंक गया। बाद में स्कूल में जाकर देखा तो काफी सामान चोरी हो चुका था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT