रास्ते से गुजर रहा था छोटा भाई...गड्ढे में उतराती देखी बड़े भाई की लाश तो उड़ गए होश

रास्ते से गुजर रहा था छोटा भाई...गड्ढे में उतराती देखी बड़े भाई की लाश तो उड़ गए होश

बदायूं। झील के पास बने पानी के गहरे गड्ढे में पैर फिसल जाने से एक ग्रामीण की डूबकर मौत हो गई। उसका शव पानी में काफी देर तक उतराता रहा। जब उसका छोटा भाई उधर से गुजरा तो उसे बड़े भाई की लाश दिखी। 

बिसौली के गांव पलई निवासी बाबूराम यादव का 40 वर्षीय बेटा यादराम मंगलवार को खेत पर काम कर रहे लड़कों को खाना देकर वापस आ रहे थे। रास्ते में सिंगथरा झील के पास पैर फिसल जाने से वह पास ही में पानी भरे एक गहरे गड्ढे में डूब गए। कुछ समय बाद उनका छोटा भाई तेजपाल उधर से निकला तो उसने बड़े भाई की लाश पानी पर उतराती देखी तो उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए और लाश को बाहर निकाला। 

-----

फिर जानलेवा बने गंगा एक्सप्रेस-वे को खोदे गड्ढे

बदायूं। ग्रामीणों के अनुसार, गंगा एक्सप्रेस-वे को खोदे गड्ढे ही यादराम की मौत की वजह बन गए। यहां मिट्टी उठाने के लिए दस से 15 फिट गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं जिनमें बारिश का पानी भर जाता है और गड्ढे होने का पता नहीं चलता। बता दें कि जिले में इस प्रकार के हादसे पहले भी हो चुके हैं लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देता। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto