एचपी इंटरनेशनल स्कूल में लोकतंत्र का उत्सव, अलंकरण समारोह में नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ

एचपी इंटरनेशनल स्कूल में लोकतंत्र का उत्सव, अलंकरण समारोह में नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ

भारत के सजग और जिम्मेदार कर्णधार हैंः हरप्रसाद

सबकी बात न्यूज

बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल का प्रांगण आज नेतृत्व, दायित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की अद्भुत छटा से दमक उठा। अवसर था विद्यालय के अलंकरण समारोह का, जिसकी विशिष्टता और इसका आकर्षण इस बात में निहित था कि छात्र परिषद के शीर्ष पदों का चयन किसी मनोनयन से नहीं, अपितु एक विशुद्ध लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुआ था। कुछ दिन पूर्व ही विद्यालय परिसर में एक वृहद चुनाव का आयोजन किया गया था, जहां विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पसंद के प्रत्याशियों को चुना। इसी चुनाव के परिणामस्वरुप आज नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके पदभार सौंपे गए। 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के शीर्ष पदाधिकारियों के कर-कमलों द्वारा नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज लगाकर और सैश पहनाकर उनके नवीन दायित्वों से अलंकृत किया गया। समारोह में एचपी ग्रुप के चेयरमैन हरप्रसाद सिंह पटेल, ग्रुप के डायरेक्टर यादवेंद्र पटेल, गजेंद्र पटेल व तीर्थेंद्र पटेल, एचपी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक शिवम पटेल, निदेशिका सेजल पटेल, एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के डायरेक्टर रजत पटेल, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील साहनी, उप प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता और हेड मिस्ट्रिस निशा सिंघल सहित अनेक लोग मौजूद थे। इन सभी की उपस्थिति में देव खोकर ने हेड ब्वॉय और मन्नत सिद्दीकी ने हेड गर्ल के रूप में अलंकरण स्वीकार कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। 

विभिन्न सदनों के  सौंपे गए दायित्व में सरदार वल्लभ हाउस (रेड हाउस) की कमान कैप्टन गौरी और संरक्षक अध्यापक निखिल कनौजिया को, सरस्वती हाउस (ब्लू हाउस) का दायित्व कैप्टन श्रुति गुप्ता और संरक्षक अध्यापक हिमांशु चावला को, आर्यभट्ट हाउस (ग्रीन हाउस) का नेतृत्व कैप्टन शालिनी यादव और संरक्षक अध्यापक शबाब अनवर को तथा विवेकानंद हाउस (येलो हाउस) का प्रभार कैप्टन आरज़ू कोहली और संरक्षक अध्यापक अंकुर जौहरी को सौंपा गया। इसके साथ ही, इको क्लब के इंचार्ज अंतरिक्ष व डिप्टी इंचार्ज कनिष्का गुप्ता, जूनियर वेलनेस एंबेसडर इश्नवी, तथा जूनियर डिसिप्लिन इंचार्ज अबीर और प्रियांशी को भी अलंकृत किया गया। 

खेल व अनुशासन के मोर्चे पर स्पोर्ट्स कैप्टन (गर्ल) अनुष्का सिंह, डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन हर्षित शंखधार, डिप्टी सेक्रेटरी यशी सक्सेना, डिप्टी कल्चरल सेक्रेटरी मुग्धा रस्तोगी, डिसिप्लिन इंचार्ज स्किल सक्सेना, डिप्टी डिसिप्लिन इंचार्ज कनक वैश, सीनियर वेलनेस एंबेसडर जितिन प्रताप सिंह और डिप्टी वेलनेस एंबेसडर आदित्य पाठक को बैज और सैश प्रदान कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग किया गया।

अंत में, प्रधानाचार्य सुनील साहनी ने सभी नव-नियुक्त प्रतिनिधियों को उनके पद, कर्त्तव्यनिष्ठा और विद्यालय के आदर्शों को अक्षुण्ण रखने की भावपूर्ण शपथ दिलाई। एचपी ग्रुप के चेयरमैन हर प्रसाद सिंह पटेल ने कहा कि विद्यालय की इन चारदीवारियों के भीतर बोए गए लोकतंत्र और नेतृत्व के ये बीज ही कल एक सशक्त और अनुशासित राष्ट्र का निर्माण करेंगे। आज जिन विद्यार्थियों ने इस अलंकरण को धारण किया है, वे केवल एक पद के धारक नहीं, अपितु आगामी भारत के सजग और जिम्मेदार कर्णधार हैं। यह पद कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का एक परम पावन संकल्प है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto