दर्दनाकः मां की लाश पड़ी थी...'मम्मी-मम्मी' चीख रहा था दो साल का बेटा

दर्दनाकः मां की लाश पड़ी थी...'मम्मी-मम्मी' चीख रहा था दो साल का बेटा

गंगा एक्सप्रेस वे पर असंतुलित होकर अर्टिगा पलटी, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

कुत्ते का बचाने में स्टीयरिंग से संतुलन खो बैठा चालक, मरने वाली महिलाएं नेपाल की

सबकी बात न्यूज

बदायूं। गंगा एक्सप्रेस वे पर हुए एक हादसे में अर्टिगा कार कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलट गई। चालक अपना नियंत्रण स्टीयरिंग से खो बैठा और कार 50 फिट तक घिसटती चली गई। हादसे में नेपाल की दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो बच्चों समेत अन्य लोग घायल हो गए। कार में नौ लोग सवार थे।

नेपाल निवासी दीपक ओली अर्टिगा कार से रुपैड़िया से चंडीगढ़ जा रहा था। कार में नेपाल निवासी 32 साल की दीपना, 32 साल की विपना सुनमगर, 22 साल के ज्ञान बहादुर मल्ल, 21 साल के यादव पोडे (22), 42 वर्षीय पुष्पा (40) समेत दो साल का विनोद और 10 साल का सिमोन व एक अन्य युवक सवार था। जैसे ही वे गंगा एक्सप्रेस-वे पर वनकोटा गांव के पास पहुंचे कि कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के लिए दीपक ने ब्रेक लेकर कार को किनारे की तरफ मोड़ दिया लेकिन इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटती हुई काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में ग्राम बेलवा, जिला डांग, थाना तुलसीपुर नेपाल निवासी दीपना और विपना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सभी घायलों को वजीरगंज सीएचसी ले गई, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां दीपना का दो साल का बेटा विनोद मम्मी-मम्मी कहकर चीख रहा था लेकिन उसे क्या मालूम कि उसी मां को काल के क्रूर हाथों ने छीन लिया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto
  • user by Anonymous

    विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा

    quoto
  • user by Anonymous

    Sahi baat

    quoto