लापरवाही, हादसा या फिर कुछ और...विधवा हो गई एक औरत, बिन बाप की रह गई नौ साल की मासूम, नहीं रहे विकास
SAB KI BAAT
Aug 19 2026
1330
सबकी बात न्यूज। इसे लापरवाही कहें, हादसा कहें या फिर कुछ और, विकास आज हमारे बीच नहीं रहे। एक महिला के लिए इससे बड़ी त्रासदी और क्या हो सकती है कि वह उस उम्र में विधवा हो गई, जहां से उसकी जिंदगी शुरू हो रही थी। क्या कहें उस नौ साल की मासूम का, जो शायद अब अपने बाप को समझना शुरू हुई थी, लेकिन काल के क्रूर हाथों ने उसके बाप का साया हमेशा-हमेशा के लिए उससे छीन लिया।
ये घटना उस हर व्यक्ति के दिल को झकझोर देने वाली है जिसके दिल में संवेदनाएं धड़कती हैं। यहां रहने वाले विकास को पानी के धोखे में ऐसा केमिकल दे दिया गया, जिसने कई महीनों के संकट के बाद आखिकार उनकी जिंदगी ही छीन ली। आज विकास हमेशा-हमेशा के लिए इस जिंदगी से रुखसत हो गए।
-------------
इससे संबंधित पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
- क्या था उस पानी की बोतल में...जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा एक व्यक्ति
https://sabkibaat.in/post/what-was-in-that-water-bottle----a-person-battling-between-life-and-death-
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
997
-
बदायूं समाचार
657
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
-
by Anonymous
Sahi baat
SAB KI BAAT