बुजुर्गों के बीच केक काटकर और मिठाई बांटकर मनाई जन्मदिन की खुशियां
SAB KI BAAT
Aug 20 2026
1420
जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार प्रशांत सिंह ने अनूठे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन
सबकी बात न्यूज
बदायूं। आसफपुर ब्लॉक के वार्ड नंबर 16 से जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार प्रशांत सिंह ने अपना जन्मदिन समाज के जरूरतमंद और बुजुर्गों के बीच बेहद अनूठे अंदाज में मनाया।
फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव तर्क परौली निवासी प्रशांत सिंह अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए बिलारी स्थित वृद्ध आश्रम ग्वारखेड़ा पहुंचे। उन्होंने अपनी खुशियों को परिवार तक सीमित न रखकर वृद्धजनों के साथ साझा करना उचित समझा। कार्यक्रम के दौरान आश्रम में केक काटा गया तथा बुजुर्गों को आत्मीयता के
साथ फल, मिठाई, समोसे और भरपेट भोजन कराया गया। अपनों के बीच पहुंचे बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और आंखों में अपनापन देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो उठा। इस मौके पर प्रशांत सिंह ने कहा कि जीवन की असली खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब उन्हें उन लोगों के साथ बांटा जाए, जिन्हें इनकी सबसे अधिक जरूरत है। कार्यक्रम में उनके साथ हिमांशु सक्सेना, सुमित ठाकुर, मुनेश शर्मा, अशोक कुमार यादव, जोगेश ठाकुर आदि मौजूद रहे; संचालन रोहन देव सामाजिक ने किया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1000
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT