मदर एथीना स्कूल ने मंडल स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जीते सात स्वर्ण चार रजत और चार कांस्य पदक

मदर एथीना स्कूल ने मंडल स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जीते सात स्वर्ण चार रजत और चार कांस्य पदक

बदायूं। मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल के बल पर बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय 29वीं इंटरस्कूल ताईक्वांडो प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए। इनमें सात स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। 

फ्रेशर वर्ग की प्रतियोगिता में अनमोल सक्सेना, वेदांत सारस्वत, जयवर्धन एवं अभिनव राज ने स्वर्ण पदक, तनिष्क तोमर, आरब सिंह ने रजत पदक एवं दर्श सारस्वत और अरिक्ता ने कांस्य पदक हासिल किया। कलर बेल्ट प्रतियोगिता के अंतर्गत अनन्या पाल, अराध्या, रोहित राजपूत ने स्वर्ण पदक, अंजिका शर्मा, अभियंत राज ने रजत पदक तथा लक्ष्य गुलाटी और वंशिका राज ने कांस्य पदक जीतकर इस शानदार सफलता के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि हमारे विद्यार्थियों की यह अभूतपूर्व उपलब्धि उनकी अटूट लगन, नियमित अभ्यास और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं करते, बल्कि जीवन में अनुशासन और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का साहस भी सिखाते हैं। मुझे अपने सभी चैंपियंस पर गर्व है। विद्यालय परिवार हमेशा अपने विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सर्वाेत्तम अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto