अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन को मिली मजबूती, अशोक भारतीय बने प्रदेश उपाध्यक्ष

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन को मिली मजबूती, अशोक भारतीय बने प्रदेश उपाध्यक्ष

शिक्षक नेता प्रदीप गुप्ता को मिली प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी

समाज के सभी उपवर्गों को एक मंच पर संगठित करने का लिया 

सबकी बात न्यूज

बदायूं। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन को और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता उर्फ शोंटू के अनुरोध पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज वोरा ने लखनऊ स्थित प्रांतीय कार्यालय पर भाजपा बृज प्रांत के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिक्षक नेता प्रदीप गुप्ता को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर और मनोनयन पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 

इस मौके पर नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में वैश्य समाज के सभी उपवर्गों को एक मंच पर संगठित करके वैश्य समाज के उत्थान के लिए कार्य निष्पादित किये जाएंगे इसके लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी।

नवमनोनीत प्रदेश मंत्री प्रदीप गुप्ता ने कहा कि उनकी मुख्य भूमिका शहर से लेकर गांव कस्बों तक अंतिम पायदान के समाज के लोगों को संगठन से जोड़कर उनके उत्थान के कार्य संगठन के माध्यम से किए जाने की रहेगी ताकि वैश्य समाज में जागरूकता आए। 

जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि दोनों लोगों के जुड़ने से संगठन और मजबूत हुआ है। दोनों पदाधिकारियों की कार्यशैली एवं उनके कर्मठता से वैश्य समाज में नवीन ऊर्जा का संचार होगा। जल्द ही बदायूं में वैश्य समाज का भव्य एवं विशाल सम्मलेन आयोजित कर वैश्य समाज को एक मंच पर संगठित किया जाएगा। 

---------

कई लोगों ने जताई खुशी

बदायूं। अशोक भारतीय एवं प्रदीप गुप्ता के मनोनयन से वैश्य समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता , प्रमुख उद्योगपति विमलकृष्ण अग्रवाल, सुजीत गुप्ता, अनुपम गुप्ता, प्रतीश गुप्ता, नितिन अग्रवाल, हरि अग्रवाल, राजेश कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विनय गुप्ता, अंकुर गुप्ता, गोपाल कृष्ण गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अमित वैश्य, सर्वेश गुप्ता, संजय रस्तोगी, पराग साहू, अमित वार्ष्णेय, सलिल वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto
  • user by Anonymous

    Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska

    quoto