सनातन बोर्ड कार्यकर्ताओं ने किया नीलकंठ महादेव शिवलिंग का जलाभिषेक

सनातन बोर्ड कार्यकर्ताओं ने किया नीलकंठ महादेव शिवलिंग का जलाभिषेक

बदायूं। सावन के अंतिम सोमवार को अखिल भारतीय सनातन बोर्ड के कार्यकर्ताओं ने नगर के मोहल्ला पटियाली सराय स्थित दरीबा मंदिर में दिव्य और अलौकिक शिवलिंग के दर्शन व पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। 

महंत सत्यपाल शर्मा ने बताया कि मंदिर में स्थित शिवलिंग मानव कद बराबर है। नगर में सनातन धर्म के सबसे बड़े प्रतीक नीलकंठ महादेव मंदिर पर हुए मुगल आक्रांताओं के आक्रमण के बाद उमापति नामक नागाबाबा द्वारा शिवलिंग को सुरक्षित बचाकर यहां मंदिर में स्थापित किया गया था। दिन में तीन बार रंग बदलने और मनोकामना पूर्ति करने वाला यह शिवलिंग बहुत ही अलौकिक है। प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि यह शिवलिंग हमारे नगर का गौरव है। हर सनातनी को यहां आकर इस अलौकिक शिवलिंग के दर्शन अवश्य करने चाहिए। अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने बताया कि लंबे समय से उपेक्षित पड़े इस मंदिर के जीर्णाद्धार के लिए नगर के संभ्रांत लोगों को आगे आना चाहिए। सनातन बोर्ड भी मुख्यमंत्री के समक्ष इस मंदिर के जीर्णाेद्धार की मांग उठाएगा। इस मौके पर डॉ. अमर सिंह, चंद्रदेव वर्मा, सुभाष मैथिल, विजय रतन सिंह, अश्वनी भारद्वाज, रचना शंखधार, पंकज शर्मा, वागीश यादव, श्याम पाल सिंह, राजीव भारद्वाज, स्वाति भारद्वाज, रितिका गुप्ता, रिया गुप्ता, देवदत्त शर्मा, डॉ सुशील गुप्ता, मुनेंद्र प्रताप सिंह,राकेश साहू, नंदकिशोर आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto