मदर एथीना स्कूल में अंतर्सदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, मैदान पर दिखा गजब का रोमांच
SAB KI BAAT
Aug 19 2026
3220
बदायूं। खेलकूद और शारीरिक दक्षता की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मदर एथीना स्कूल में सीनियर बालक वर्ग के लिए अंतर्सदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय का खेल प्रांगण खिलाड़ियों के जोश, सहपाठियों की गूंजती तालियों और रणनीतिक दांव-पेचों का साक्षी बना।
प्रतियोगिता के दौरान चारों सदनों-सत्या, कर्मा, विवेका एवं शौर्या के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी बेहतरीन ड्रिबलिंग, सटीक पासिंग और शानदार गोलकीपिंग से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फाइनल मैच अत्यंत रोमांचक मोड़ पर पहुंचा, जहां कर्मा एवं विवेका सदन के बीच हुई शानदार प्रतिस्पर्धा में कर्मा सदन ने जीत अपने नाम दर्ज की तो वहीं विवेका सदन ने द्वितीय तथा सत्या सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने अंतिम सीटी बजने तक हार न मानने के जज्बे का प्रदर्शन किया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि खेल का मैदान जीवन की सबसे बड़ी पाठशाला है। फुटबॉल केवल एक गेंद को गोलपोस्ट तक पहुंचाने का खेल नहीं, बल्कि यह नेतृत्व क्षमता, अटूट एकाग्रता और एक-दूसरे पर विश्वास की परीक्षा है। जीत हमें विनम्रता सिखाती है और हार हमें अपनी कमियों को पहचानकर नए उत्साह के साथ वापसी करने की प्रेरणा देती है। मदर एथीना स्कूल का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर छिपी इस असीमित क्षमता को तराशना है। प्रतियोगिता के संचालन में खेल प्रशिक्षक श्रीमान ललित सिंह बजेठा का विशेष योगदान रहा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
997
-
बदायूं समाचार
657
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
-
by Anonymous
Sahi baat
SAB KI BAAT