भाई की जमीन बिकवाई थी ई-रिक्शा चालक मनोज ने, इससे खुन्नस खाया था सुनील...फरसे से काटा गला

भाई की जमीन बिकवाई थी ई-रिक्शा चालक मनोज ने, इससे खुन्नस खाया था सुनील...फरसे से काटा गला

शराब के नशे में था मनोज, सुनील ने धक्का दिया तो हो गया बेसुध, घर जाकर लाया फरसा और कर दी हत्या

गांव के ही सुनील ने की थी ई-रिक्शा चालक मनोज की हत्या, पुलिस ने भेजा जेल

बदायूं। ई-रिक्शा चालक की हत्या गांव के ही सुनील ने की थी। दरअसल, सुनील अपने भाई की जमीन मनोज द्वारा बिकवाए जाने से गुस्से में था। सोमवार रात उसने सुनील के साथ जमकर शराब पी। शराब पीने के बाद जब दोनों को नशा हो गया तो उनमें गाली गलौज हो गई, जिसके बाद सुनील ने फरसे से मनोज की गर्दन काटकर हत्या कर दी। 

मनोज की हत्या का मुकदमा उसके पिता चिरौंजी सिंह ने गांव के ही सुनील कुमार और रखबाला के खिलाफ दर्ज कराया था। पुलिस ने जब सुनील को पकड़ा तो उसने सच उगल दिया। सुनील ने बताया कि सोमवार की रात उसने और मनोज ने एचपी स्कूल के पास शराब पी थी। उसके बाद वह, मनोज की बीबी व मनोज के छोटे लड़के के साथ मनोज की ई रिक्शा से गांव जा रहे थे। बीच रास्ते में खेत पर रखबाला मिला और वह भी उनके साथ ई-रिक्शा मे बैठ गया। इसके बाद सभी लोग आमगांव वाले देशी शराब के ठेके पर पहुंचे। इसी दौरान मनोज का छोटा लड़का अपनी मां को ई-रिक्शा मे बैठाकर घर चला गया।

------

मनोज को हो गया था ज्यादा नशा 

बदायूं। ठेके पर सुनील, रखवाला और मनोज ने जमकर शराब पी। मनोज को नशा ज्यादा हो रहा था तो ठेके वाले ने सबको वहा से भगा दिया। इसके बाद सुनील, और मनोज रखबाला को वही ठेके पर छोड़कर आमगांव को जाने वाली कच्ची चकरोड पर आ गए। मनोज ने सुनील के भाई की जमीन बिकवाई थी। नशे में सुनील ने मनोज से पूछा कि उसने उसके भाई की जमीन उससे बिना पूछे क्यांे बिकवायी तो इस बात पर मनोज सुनील को गालियां देने लगा। 

-------

धक्का दिया तो गिर गया मनोज

बदायूं। सुनील ने जब मनोज से पूछा तो मनोज ने कहा कि हां, उसने जमीन बिकवायी थी। अब वो उसका क्या कर लेगा। इस बार पर सुनील को गुस्सा आ गया और उसने मनोज को धक्का दे दिया। इसके बाद मनोज हरीओम के खेत के पास नाली में गिर गया। अधिक नशा होने के कारण वह उठ नही पाया। सुनील के अनुसार, इसके बाद वह अपने घर गया और वहां से फरसा लेकर रात लगभग नौ बजे फिर वहां आया तो मनोज खेत की नाली मे पड़ा था। इसके बाद सुनील ने मनोज की गर्दन पर फरसा से वार कर उसकी गर्दन काट दी। जब सुनील को उसके मरने का यकीन हो गया तो वह खेतों में होते हुए घर आया और फरसे को मिट्टी व घास से साफ कर दिया और कपड़े धोकर सुखा दिए। 

------

मुख्य खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- 

-ई-रिक्शा लेकर घर से निकला चालक, रात को नहीं पहुंचा घर...सुबह मिली लहूलुहान लाश

https://sabkibaat.in/post/the-driver-left-home-with-his-e-rickshaw-did-not-reach-home-at-night----his-blood-soaked-body-was-found-in-the-morning

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto