वीडियोः 'ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना पर हो कार्रवाई'...एडीजी से मिलकर बोले मुकेश के परिजन

वीडियोः 'ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना पर हो कार्रवाई'...एडीजी से मिलकर बोले मुकेश के परिजन

बुधवार को पहुंचे बरेली, एडीजी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया

शराब की दुकान के सेल्समैन मुकेश की हत्या के खुलासे से परिजन असंतुष्ट, बदायूं पुलिस पर नहीं है भरोसा

लूट के इरादे से की गई हत्या की कहानी बताकर तीन बदमाशों को जेल भेज चुकी है पुलिस, नामजदों से पूछताछ तक नहीं

बदायूं। कुंवरगांव के दुगरैया में देशी शराब की दुकान के सेल्समैन मुकेश यादव की हत्या में नामजद ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता और उनके कथित मैनेजर पंकज खुराना पर आखिर बदायूं पुलिस इतनी क्यों मेहरबान है, ये किसी की न समझ में आए, ऐसा कुछ भी नहीं है। सत्ता, माफिया और पुलिस के इस गठजोड़ को समझना उतना ही सरल है जैसे दो दूनी चार होता है। सवाल बस ये है कि इस गठजोड़ में मृतक मुकेश के परिवार वालों को न्याय नहीं मिल रहा है, जिसकी तलाश में वे दर-दर भटक रहे हैं। 

------

ये है पूरा मामला

बदायूं। विगत 13 मई को दुगरैया में अज्ञात बदमाशों ने देशी शराब की दुकान के सेल्समैन मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में परिवार वालों ने ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता और उनके कथित मैनेजर पंकज

                                    - ज्योति मेहंदीरत्ता - 

खुराना को नामजद कराया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद लूट की कहानी सामने आई। पुलिस एक और हत्यारोपी बिहारी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इतना होने पर भी पुलिस ने नामजदों से पूछताछ करने तक की जहमत नहीं उठाई। 

-------

परिवार वाले बोले- बदायूं पुलिस पर भरोसा नहीं, एडीजी से मिले

बदायूं। मुकेश के परिवार वाले तीन हत्यारों को पकड़े जाने के बाद से ही बदायूं पुलिस की तरफ उंगली उठा रहे हैं। हालांकि पुलिस उन्हें जांच का भरोसा दे रही है लेकिन परिवार वालों को उस पर विश्वास नहीं है। यही वजह रही कि बुधवार को मुकेश के भाई रामवीर व सोमवीर बरेली में एडीजी कार्यालय पहुंचे तथा एडीजी को प्रार्थनापत्र दिया। बकौल सोमवीर, एडीजी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। यदि जरूरत पड़ी तो दूसरे जिले की पुलिस से जांच कराई जाएगी। 

(सुनिये क्या कहा मृतक के भाई ने)- 

-------

बोले- 'मुख्यंत्री से मिलेंगे'

बदायूं। एडीजी रमित शर्मा से मिलकर लौटे मुकेश के भाई रामवीर यादव ने कहा कि एडीजी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। यदि इसके बाद भी जांच न की गई तो

                       - मृतक मुकेश का फाइल फोटो- 

वह तीन-चार दिन में मुख्यमंत्री से मिलेंगे। बोले- ज्योति मेहंदीरत्ता और पंकज खुराना को नामजद किया है लेकिन पुलिस इनसे कोई पूछताछ नहीं कर रही है। 

--------

हत्याकांड से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- लूट की 'कहानी' से संतुष्ट नहीं शराब सेल्समैन के परिवार वाले...बोले- 'नामजदों की हो गिरफ्तारी'

https://sabkibaat.in/post/the-family-of-the-liquor-salesman-is-not-satisfied-with-the--story--of-the-robbery---said--the-accused-should-be-arrested-

- बदायूं पुलिसः दो मर्डर, दो-दो नामजद....पर एक मामले के दो नामजद गिरफ्तार, दूसरे के घूम रहे खुले

https://sabkibaat.in/post/badaun-police-two-murders-two-accused-each----but-two-accused-in-one-case-arrested-others-are-roaming-free

- हत्या के मामले में ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता समेत चार पर एफआईआर

https://sabkibaat.in/post/fir-against-four-people-including-bloomingdale-school-director-jyoti-mehndiratta-in-murder-case

...तो लूट के लिए की गई थी शराब सेल्समैन की हत्या, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

https://sabkibaat.in/post/---so-the-liquor-salesman-was-murdered-for-robbery-three-arrested-in-encounter#google_vignette

- नामजदगी के बाद पुलिस को नहीं मिल रहे ब्लूमिंगडेल के निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता...'अंडरग्राउंड' या कुछ और

https://sabkibaat.in/post/police-are-unable-to-find-bloomingdale-s-director-jyoti-mendiratta----underground--or-something-else#google_vignette


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto