ई-रिक्शा लेकर घर से निकला चालक, रात को नहीं पहुंचा घर...सुबह मिली लहूलुहान लाश
SAB KI BAAT
May 27 2025
1740
गला रेतकर मार डाला रिक्शा चालक मनोज पटेल को, कुछ लोगों से हुआ था विवाद
परिवार वालों ने दो लोगों के खिलाफ दी तहरीर, मुकदमा दर्ज, तीन टीमें गठित
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव आमगांव निवासी एक ई-रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर ही पड़ा मिला। परिवार वालों ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने खुलासे को तीन टीमें गठित की हैं। बताया जाता है कि ई रिक्शा चालक का कुछ दिनों पहले कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था।
आमगांव निवासी करीब 50 वर्षीय मनोज पटेल ई रिक्शा चलाकर अपना परिवार चलाते थे। मंगलवार सुबह उनका शव गांव के बाहर एक खेत के किनारे पर लहूलुहान अवस्था में
पड़ा मिला। उनका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। बताते हैं कि सोमवार शाम कुछ लोग उन्हें घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद वह पूरी रात घर नहीं लौटे। परिवार वालों ने देर रात तक उन्हें तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। सुबह उनकी रक्तरंजित लाश मिली।
परिवार वालों की मानें, तो कुछ दिन पहले मनोज का कुछ लोगों से झगड़ा भी हुआ था। हो सकता है कि उन्हीं लोगों ने उनकी हत्या कर दी हो। इधर, हत्या की सूचना पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा परिवार
वालों से बात करके जानकारी ली। मृतक के पिता चिरौंजीलाल द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर गांव के ही दो व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। खुलासे के लिए एसएसपी ने तीन टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT