राजमाता अहिल्याबाई के गुणों को अपने जीवन में उतारे युवा पीढ़ीः वर्षा यादव

राजमाता अहिल्याबाई के गुणों को अपने जीवन में उतारे युवा पीढ़ीः वर्षा यादव

डायट ऑडिटोरियम जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन 

बदायूं। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला-पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन डायट ऑडिटोरियम जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव की अध्यक्षता में किया गया। उपस्थित जनसमूह ने अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनका स्मरण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई के गुणों को अपने जीवन में उतारकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु नई ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं। आज की युवा पीढ़ी को अहिल्याबाई के बारे में अवश्य पढ़ना और जानना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में पधारने के लिए सभी का धन्यवाद व आभार जताया।

------

लोकमाता अहिल्याबाई की धरोहर को संभाल रहे मोदी, योगीः गुलाब देवी

बदायूं। माध्यमिक शिक्षा मंत्री व प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई ने मुगल शासन में तीन हजार मंदिरों का जीर्णाेद्धार कराया। सम्भल के कल्कि मंदिर का जीर्णाेद्धार भी उन्होंने ही कराया। वाराणसी में मणिकर्णिका घाट अहिल्याबाई द्वारा ही बनवाया गया। बद्रीनाथ से रामेश्वरम और द्वारका से काशी तक अनेक घाट, धर्मशालाएं, मंदिर इत्यादि बनवाएं। पीएम मोदी व सीएम योगी अहिल्याबाई के दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं, ये भी अनेक घाट और मंदिरों के जीर्णाेद्धार निरंतर करा रहे हैं। पीएम मोदी व सीएम योगी अहिल्याबाई की धरोहर को संभाल रहे हैं।

------

ये भी रहे सम्मेलन में मौजूद

बदायूं। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, शारदेंदु पाठक, दीपमाला गोयल, अमिता उपाध्याय, सीमा राठौर, वीरेंद्र राजपूत, ओमकृष्ण सागर, गजेन्द्र यादव, दिनेश कुमार सिंह, केसी शाक्य, जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर, उदयवीर दिवाकर, श्रीकृष्ण मुखिया, कुलदीप गुप्ता, अनेश पाल, अग्रवीर गुर्जर, प्रधान पंकज सक्सेना, धीरज पटेल, रजनी मिश्रा, केशव चौहान, आशीष शाक्य, मनोज पाल, नत्थूलाल पाल, अपर मुख्य अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास, अभियंता मासूम रजा आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto