आत्मरक्षा के गुर सीखे तो कुकिंग में भी आजमाया हाथ, समर कैंप में दिखा बच्चों का हुनर

आत्मरक्षा के गुर सीखे तो कुकिंग में भी आजमाया हाथ, समर कैंप में दिखा बच्चों का हुनर

मदर एथीना स्कूल में दस दिवसीय समर कैंप का समापन, बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में चल रहे दस दिवसीय समर कैंप का शनिवार को बेहद उत्साह और भव्य समारोह के साथ समापन हो गया। इस शिविर में बच्चों ने कला, संगीत, खेल और जीवन कौशल के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाए।  

समर कैंप के दौरान बच्चों द्वारा सीखी गई विभिन्न विधाओं का एक शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जहां एक ओर आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य, नाटक और संगीत प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया, वहीं दूसरी ओर योग, ताईक्वॉंडो और आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) के गुर दिखाकर अपनी शारीरिक दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा विज्ञान के अद्भुत प्रदर्शन के द्वारा भी दर्शकों को आश्चर्यचकित कर

दिया गया। कुकिंग कक्षाओं में भी बच्चों ने विविध प्रकार के व्यंजनों से सबको रिझाया। कैंप के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स, क्राफ्ट वर्क, सिलाई-कढ़ाई, मेंहदी, रंगोली एवं अन्य क्रियात्मक वस्तुओं की एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। सभी प्रतिभागी बच्चों की उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति, प्रतिभाग एवं प्रदर्शन के लिए सराहना की गई।

--------

स्कूल की निदेशिका ने किया बच्चों का उत्साहवर्धन

बदायूं। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि समर कैंप केवल छुट्टियों को बिताने का जरिया नहीं है, बल्कि यह बच्चों को अपनी दिनचर्या से इतर कुछ नया सीखने, अपनी रचनात्मकता को तलाशने और नए कौशल विकसित करने का एक बेहतरीन मंच है। इन दस दिनों में बच्चों ने जिस ऊर्जा, लगन और अनुशासन के साथ हर गतिविधि में भाग लिया है, वह अत्यंत सराहनीय है। हमारा उद्देश्य बच्चों का केवल शैक्षणिक विकास करना ही नहीं, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास और एक बहुमुखी व्यक्तित्व का निर्माण करना है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto