ईद की बधाई देने का था अरमान....पर, 'एआई' ने करवा दिया प्रधान पति का चालान
SAB KI BAAT
May 30 2026
3910
बदायूं की इस प्रधान के पति को 'एआई' ने डाला मुसीबत में, फोटो ने करवा दिया हंगामा
सबकी बात न्यूज
बदायूं। बदायूं की एक ग्राम पंचायत की प्रधान के पति को एआई से ईद-उल-अजहा की बधाई का फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना भारी पड़ गया। फोटो के कारण ऐसा हंगामा बरपा कि हिंदू संगठनों के लोग नारेबाजी करते हुए पंचायत भवन जा धमके। बाद में पुलिस ने प्रधानपति का चालान कर दिया और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत भी दी।
मामला ग्राम पंचायत नौली फतुआबाद का है। यहां की प्रधान सलमा बी के पति इकरामुद्दीन हैं। बताया जाता है कि ईद-उल-अजहा के मौके पर उन्होंने लोगों को मुबारक बाद देने के लिए एआई से फोटो बनाया था। एआई ने उनका फोटो तो मुबारकबाद के साथ बना दिया, लेकिन उसमें बकरे के साथ-साथ गाय का फोटो भी
लग गया। इकरामुद्दीन ने इस पर ध्यान नहीं दिया और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जैसे ही यह लोगों तक पहुंचा तो हिंदू संगठनों के लोग इस पर आपत्ति जताने लगे। इसके बाद तमाम लोग पंचायत भवन पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तो प्रधानपति का 151 में चालान कर दिया गया। पुलिस ने प्रधानपति को हिदायत भी दी कि भविष्य में वह ऐसा न करें तथा एआई का प्रयोग सोच समझकर करें। प्रधानपति ने भी माफी मांगकर अपनी गलती मान ली।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1003
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
599
-
जिला
243
Recent Comment
-
by Kirti Singh
Ye bijli vibhag wale asli chor hain
-
by Rizwan
in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai
-
by Ramesh Sisodiya
ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते
SAB KI BAAT