कार जलती रही, अंदर फंसी महिला चीखती रही...फिर जिंदा जलकर हुई मौत, पति भी झुलसा
SAB KI BAAT
Apr 11 2026
4450
दुखद-
स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ उसहैत निवासी अर्पित भारद्वाज के साथ हुआ हादसा, पत्नी की मौत से बिन मां की हुई डेढ़ साल की बेटी
सीएचओ की हालत गंभीर, पत्नी का ऑपरेशन कराकर लेकर आ रहे थे घर, पीछे वाली सीट पर लेटी थी पत्नी
सबकी बात न्यूज
बदायूं। बदायूं में शुक्रवार रात हुए एक दर्दनाक हादसे में एक महिला कार की कार के अंदर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया। महिला का पथरी का ऑपरेशन हुआ था, जिसके कारण वह कार की पिछली सीट पर लेट गई थी।
उसहैत कस्बे के रहने वाले 28 वर्षीय अर्पित भारद्वाज स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर हैं। कादरचौक सीएचसी में उनकी तैनाती है। उनकी शादी करीब ढाई साल पहले लखीमपुर खीरी जिले के पलिया इलाके की रहने वाली प्रिया से
हुई थी। उनके डेढ़ साल की एक बेटी भी है। परिवार वालों के अनुसार, प्रिया का पथरी का ऑपरेशन तीन दिन पहले लखीमपुर के ही एक अस्पताल में कराया गया था। शुक्रवार रात अर्पित उन्हें लेकर उसहैत लौट रहे थे। पेट में टांके होने के कारण प्रिया कार की पिछली सीट पर लेट गई थी। कार जब उसावां-उसहैत रोड पर पहुंची तो उसके पिछले हिस्से में किसी तरह आग लग गई। अर्पित को जैसे ही इसका
अहसास हुआ, उन्होंने कार रोक दी और बाहर आ गए। जब उन्होंने कार के पिछले हिस्से में आग लगी देखी तो दरवाजा खोलकर प्रिया को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन सेंट्रल लॉक होने के कारण दरवाजे जाम हो गए। इतने में आग काफी भड़क गई। अंदर फंसी प्रिया बुरी तरह चिल्लाती रही लेकिन बाहर नहीं निकल सकीं। कार के अंदर जिंदा जलकर ही उनकी मौत हो गई।
-------
सभी आने वाले थे एक ही कार में
बदायूं। प्रिया का ऑपरेशन होने के कारण उनके सास-ससुर भी लखीमपुर में थे। बताया जाता है कि रात को सभी एक ही कार में आने वाले थे लेकिन प्रिया के पिछली सीट पर लेटने की कहने पर अर्पित के पिता प्रमोद भारद्वाज अपनी पत्नी तथा अर्पित की डेढ़ साल की बेटी के साथ दूसरी कार से घर आ गए थे। हादसे में अर्पित भी बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस के अनुसार, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।




Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
982
-
बदायूं समाचार
648
-
गतिविधियां
556
-
जिला
200
Recent Comment
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा