लखनऊ के गायत्री मंदिर में तीन कुंडीय यज्ञ का आयोजन, भक्ति की बही रसधार

लखनऊ के गायत्री मंदिर में तीन कुंडीय यज्ञ का आयोजन, भक्ति की बही रसधार

वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी संजीव कुमार ने सपत्नीक संपन्न कराया पूजन कार्यक्रम

सबकी बात न्यूज

बदायूं। लखनऊ के भरवारा में गायत्री मंदिर का निर्माण किया गया है। नवनिर्मित मंदिर में माता गायत्री की स्थापना और तीन कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी संजीव कुमार और उनकी पत्नी प्रतिभा ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया। 

वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की आहुतियों के बीच पूरा परिसर भक्ति की रसधारा में सराबोर हो उठा। सभी लोगों ने यज्ञ में आहुति देखकर देश और समाज की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरा कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंधक शिवशंकर मिश्रा और ट्रस्टी विश्वनाथ शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन में संजय श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, संध्या और सरिता, अरुण श्रीवास्तव और अनीता श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। मुख्य प्रबंधक शिव शंकर मिश्रा ने बताया कि गायत्री मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सेवा और सद्भावना का केंद्र बनेगा। यहां नियमित रूप से यज्ञ, सत्संग और बाल संस्कारशाला के माध्यम से नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। बता दें कि यह मंदिर गायत्री परिवार गोमती नगर द्वारा संचालित बाल संस्कारशाला के पास स्थित है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हम्माद आलम

    शेखुपुर से तैयारी है इनकी चुनाव लड़ने की।

    quoto
  • user by आकाश पटेल

    दम है भाई

    quoto
  • user by Anonymous

    Good

    quoto