वन विभाग को नजर नहीं आ रहे जंगली सूअर, शिकारी कर रहे शिकार, चार पकड़े गए

वन विभाग को नजर नहीं आ रहे जंगली सूअर, शिकारी कर रहे शिकार, चार पकड़े गए

बिसौली रेंज के गांव जैतपुर में हुआ सूअर का शिकार

सबकी बात न्यूज

बदायूं। किसानों का नुकसान करने वाले जंगली सूअर भले ही वन विभाग को नहीं मिल रहे हों, लेकिन शिकारी उनका शिकार कर आसानी से निकल जा रहे हैं। फैजगंज बेहटा क्षेत्र में भी शिकारियों ने एक जंगली सूअर का शिकार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

बिसौली रेंज के अंतर्गत आने वाले गांव जैतपुर के जंगल में शिकारियों ने बुधवार को जंगली सूअर का शिकार कर लिया। वन विभाग को जब इसकी सूचना मिली तो बीट प्रभारी, ग्राम परमानंदपुर अनिकेत ने जानकारी में आए चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने गांव जैतपुर निवासी राजेश, ढोरनपुर निवासी रामकुंवर, रामचंद्र तथा हबीबपुर निवासी सुनील दिवाकर को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उनके पास से शिकार में इस्तेमाल होने वाले दो जाल, एक बांका और एक भाला बरामद किया गया है।

-------

शिकारी कर रहे शिकार, वन विभाग सुस्त

बदायूं। जिले के कई जंगलों में जंगल सूअर घूमते हैं और फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। पिछले दिनों उझानी के गांव सिरसौली में एक सूअर ने काफी आतंक मचाया था। कई दिनों तक विभाग सूअर की मौजूदगी को ही नकारता रहा था। बाद में जब विभाग की टीम सूअर को पकड़ने गई तो एक वन दरोगा पर सूअर ने हमला कर दिया था। सवाल ये है कि इन जंगलों में शिकारी आसानी से जंगली जानवरों का शिकार कर लेते हैं लेकिन विभाग को यह नजर नहीं आती। लोगों का कहना है कि विभाग की गश्त भी नियमित नहीं होती। 

-------

...तो क्या आर्थिक समझौता हो गया पुलिस से

बदायूं। पकड़े गए चारों आरोपित बृहस्पतिवार को फैजगंज बेहटा थाने से छोड़ दिए गए। चर्चा है कि इस मामले में पुलिस ने आर्थिक समझौता करके उन्हें छोड़ा है। हालांकि इस बात की पुष्टि सबकी बात न्यूज नहीं करता है। 






Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto