मोरंगा रेत का ट्रक पास कराने के नाम पर मांग रहा था पांच हजार, एंटी करप्शन टीम ने धरा
कागज सही होने तथा मानक के अनुरूप वजन होने पर भी मांगी थी रिश्वत, पीड़ित ने की थी शिकायत
सबकी बात न्यूज
पीलीभीत। कागज सही होने व ट्रक में मानक के अनुरूप मोरंगा बालू लाने के बावजूद टाइगर रिजर्व पर तैनात एक संविदा कर्मी को पांच हजार की रिश्वत लेने पर एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हरदोई के थाना लोनार के गांव बाजपुर नकटोरो निवासी संजीव कुमार वन विभाग की के तहत आने वाले टाइगर रिजर्व पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात है। संजीव कुमार पीलीभीत के चूका गेट टाइगर रिजर्व के सरकारी आवास में रह रहा है।
पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी फैयाज ने एंटी करप्शन में शिकायत की थी कि सही कागज होने तथा ट्रक में मानक वजन के अनुरूप मिट्टी लाने के बाद भी संजीव कुमार उनसे पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत के बाद एंटी करप्शन की टीम संविदा कर्मी को ट्रैप करने में लग गई। बृहस्पतिवार को उसे पांच हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप टीम प्रभारी प्रवीण सान्याल ने उसके खिलाफ माधोटांडा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
-----
रिश्वतखोरी की ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें-
- खूब पकड़े जा रहे, पर रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे...अब घूस लेते धरा बिजली विभाग का जेई
- बिसौली का लेखपाल ले रहा था पांच हजार की रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा
- कृषि भूमि की पैमाइश करने के लिए 20 हजार की रिश्वत ले रहा था तहसील का ये कानूनगो, रंगेहाथ धरा गया
- वारिसान दर्ज करने के लिए रिश्वत मांग रहा था बदायूं का ये लेखपाल...10 हजार लेते धर लिया गया
- स्कूल से गैरहाजिरी को मैनेज करने के लिए 'चाय-पानी' मांग रहे थे बीईओ, पांच हजार लेते सहायक अध्यापक समेत धर लिए गए
- दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया बाढ़ खंड का सींच पर्यवेक्षक
- पांच हजार की रिश्वत ले रहा था एंटी पावर थेफ्ट थाने का इंस्पेक्टर, एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा
- बदायूं की इस नगर पालिका का मानचित्रकार रिश्वत में ले रहा था आठ हजार, धर लिया गया रंगेहाथ
- राशन कोटे की फाइल आगे भेजने के लिए 40 हजार मांग रहा था सचिव, पांच हजार लेते रंगेहाथ पकड़ा
- 12 हजार मांग रहा था दरोगा...एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ धरा
- अब हत्थे चढ़ा बिल्सी का रिश्वतखोर लेखपाल, पांच हजार की घूस लेते पकड़ा
- बदायूं में पकड़ा गया रिश्वतखोर लेखपाल, किसान से मांगे थे दस हजार, एंटीकरप्शन टीम ने धरा
- बदायूं में पकड़ा गया एक और रिश्वतखोर, धाराओं में फेरबदल करने को मांग रहा था घूस
- मीट लाइसेंस की एनओसी के लिए मांग रहा था आठ हजार, एंटी करप्शन ने धर लिया
- ऑडिट रिपोर्ट ठीक कराने के लिए बाबू मांग रहा था 10 हजार, एंटी करप्शन टीम ने धरा
- अब बरेली से पकड़ा गया रिश्वतखोर पेशकार...10 हजार लेते समय रंगेहाथ धरा
-'दस हजार दे दे, तेरी शिकायत निपटा देंगे'...ले लिए तो फंस गया दरोगा
-संभल जाओ!...अब घूस लेते पकड़ा गया दातागंज तहसीलदार का लिपिक
https://sabkibaat.in/post/be-careful----now-dataganj-tehsildar-s-clerk-caught-taking-bribe
- घूस ले रहा था हेड कांस्टेबल...एंटी करप्शन ने रंगेहाथ धरा
- इस्लामनगर में घूस लेते पकड़ी गई इंस्पेक्टर क्राइम, दुष्कर्म पीड़िता से लिए थे 50 हजार
https://sabkibaat.in/post/inspector-crime-caught-taking-bribe-in-islamnagar-took-rs-50-thousand-from-rape-victim




SAB KI BAAT
