राशन कोटे की फाइल आगे भेजने के लिए 40 हजार मांग रहा था सचिव, पांच हजार लेते रंगेहाथ पकड़ा

राशन कोटे की फाइल आगे भेजने के लिए 40 हजार मांग रहा था सचिव, पांच हजार लेते रंगेहाथ पकड़ा

बदायूं के ब्लॉक आसफपुर की ग्राम पंचायत पिपरिया में  तैनात है सचिव गौरव कुमार

बदायूं। राशन कोटे की फाइल आगे भेजने के लिए ग्राम पंचायत सचिव 40 हजार मांग रहा था। न मानने पर पीड़ित ने उसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिस पर टीम ने सचिव को पांच हजार का एडवांस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

आसफपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपरिया पर सचिव गौरव कुमार की तैनाती है। बताते हैं कि गांव में राशन कोटे की दुकान के लिए चयन प्रक्रिया चल रही थी। यह दुकान एक पूर्व सैनिक के लिए आरक्षित थी, जिसके लिए पूर्व सैनिक सुरेश कुमार के नाम से प्रस्ताव पास हो गया था। प्रस्ताव की फाइल को सचिव गौरव कुमार अपने पास रखा हुआ था। आरोप है कि फाइल को तहसील मुख्यालय भेजने के लिए वह सुरेश से 40 हजार रुपये की मांग कर रहा था। सुरेश ने पैसा देने से मना किया तो सचिव ने फाइल आगे नहीं बढ़ाई। परेशान होकर सुरेश ने सचिव को सबक सिखाने की ठानी और उसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। इसके बाद टीम ने सचिव को गिरफ्त में लेने के लिए जाल बिछा दिया। इसके अनुसार, सुरेश ने सचिव गौरव को एडवांस पांच हजार रुपये देने के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया। तय समय पर जब गौरव ने सुरेश से रुपये लिए तो टीम ने उसे रंगेहाथ धर लिया। टीम उसे थाने ले गई है, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

-------

रिश्वतखोरों की ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें-

- 12 हजार मांग रहा था दरोगा...एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ धरा

https://sabkibaat.in/post/badaun-news-badaun-samachar-12-hajar-ki-rishwat-lete-daroga-ranhehaath-girftaar

 - अब हत्थे चढ़ा बिल्सी का रिश्वतखोर लेखपाल, पांच हजार की घूस लेते पकड़ा

https://sabkibaat.in/post/now-the-bribe-taking-accountant-of-bilsi-has-been-caught-caught-taking-a-bribe-of-five-thousand

- बदायूं में पकड़ा गया रिश्वतखोर लेखपाल, किसान से मांगे थे दस हजार, एंटीकरप्शन टीम ने धरा

https://sabkibaat.in/post/bribe-taking-lekhpal-caught-in-badaun-had-demanded-ten-thousand-rupees-from-a-farmer-anti-corruption-team-caught-him

- बदायूं में पकड़ा गया एक और रिश्वतखोर, धाराओं में फेरबदल करने को मांग रहा था घूस

https://sabkibaat.in/post/another-bribe-taker-caught-in-badaun-was-demanding-bribe-to-change-the-provisions

- मीट लाइसेंस की एनओसी के लिए मांग रहा था आठ हजार, एंटी करप्शन ने धर लिया

https://sabkibaat.in/post/was-asking-for-eight-thousand-rupees-for-noc-of-meat-license-anti-corruption-caught-him

- ऑडिट रिपोर्ट ठीक कराने के लिए बाबू मांग रहा था 10 हजार, एंटी करप्शन टीम ने धरा

https://sabkibaat.in/post/he-was-demanding-rs-10-000-to-get-the-audit-report-corrected-caught-by-anti-corruption-team

- अब बरेली से पकड़ा गया रिश्वतखोर पेशकार...10 हजार लेते समय रंगेहाथ धरा

https://sabkibaat.in/post/now-bribe-taker-caught-from-bareilly---caught-red-handed-while-taking-rs-10-000

-'दस हजार दे दे, तेरी शिकायत निपटा देंगे'...ले लिए तो फंस गया दरोगा

https://sabkibaat.in/post/-give-me-rs-10-000-we-will-settle-your-complaint----if-he-took-it-the-inspector-got-trapped-

-संभल जाओ!...अब घूस लेते पकड़ा गया दातागंज तहसीलदार का लिपिक

https://sabkibaat.in/post/be-careful----now-dataganj-tehsildar-s-clerk-caught-taking-bribe

- घूस ले रहा था हेड कांस्टेबल...एंटी करप्शन ने रंगेहाथ धरा 

https://sabkibaat.in/post/head-constable-was-taking-bribe---anti-corruption-caught-him-red-handed--watch-video-

- इस्लामनगर में घूस लेते पकड़ी गई इंस्पेक्टर क्राइम, दुष्कर्म पीड़िता से लिए थे 50 हजार

https://sabkibaat.in/post/inspector-crime-caught-taking-bribe-in-islamnagar-took-rs-50-thousand-from-rape-victim



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Good

    quoto
  • user by Satish mishra

    Badaun ki police

    quoto
  • user by आशा सिंह

    थैंक्स सबकी बात न्यूज

    quoto