ऑडिट रिपोर्ट ठीक कराने के लिए बाबू मांग रहा था 10 हजार, एंटी करप्शन टीम ने धरा

ऑडिट रिपोर्ट ठीक कराने के लिए बाबू मांग रहा था 10 हजार, एंटी करप्शन टीम ने धरा

बदायूं। एक के बाद एक पकड़े जा रहे घूसखोरों के क्रम में एक बाबू का नाम और जुड़ गया। अबकी बार लेखा परीक्षा कार्यालय में तैनात एक बाबू एंटी करप्शन के निशाने पर आ गया। टीम ने उसे 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धर लिया।

जगत ब्लॉक के गांव फतेहपुर की प्रधान के पति नेमसिंह ने एंटी करप्शन विभाग के पास शिकायत की थी कि इस समय साल 2023-24 के विकास कार्यों का ऑडिट चल रहा है। ऑडिट सही कराने के एवज में लेखा परीक्षा कार्यालय का बाबू संदीप कुमार भारती उनसे 10 हजार की मांग कर रहा है। इसके बाद विभाग की टीम ने मंगलवार को संदीप कुमार को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। संदीप कुमार भारती गाजीपुर जिले के गांव बायपुर का मूल निवासी है तथा यहां किराये पर रह रहा है। 

-----

इनसे संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-- 

अब बरेली से पकड़ा गया रिश्वतखोर पेशकार...10 हजार लेते समय रंगेहाथ धरा

https://sabkibaat.in/post/now-bribe-taker-caught-from-bareilly---caught-red-handed-while-taking-rs-10-000

-'दस हजार दे दे, तेरी शिकायत निपटा देंगे'...ले लिए तो फंस गया दरोगा

https://sabkibaat.in/post/-give-me-rs-10-000-we-will-settle-your-complaint----if-he-took-it-the-inspector-got-trapped-

-संभल जाओ!...अब घूस लेते पकड़ा गया दातागंज तहसीलदार का लिपिक

https://sabkibaat.in/post/be-careful----now-dataganj-tehsildar-s-clerk-caught-taking-bribe

- घूस ले रहा था हेड कांस्टेबल...एंटी करप्शन ने रंगेहाथ धरा 

https://sabkibaat.in/post/head-constable-was-taking-bribe---anti-corruption-caught-him-red-handed--watch-video-

- इस्लामनगर में घूस लेते पकड़ी गई इंस्पेक्टर क्राइम, दुष्कर्म पीड़िता से लिए थे 50 हजार

https://sabkibaat.in/post/inspector-crime-caught-taking-bribe-in-islamnagar-took-rs-50-thousand-from-rape-victim


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto
  • user by सुधाकर सिंह नोएडा

    रिपोर्टिंग ये होती है। जिन पर रिपोर्ट लिखी उनके नाम तक नहीं दिए। जरूरी नहीं कि महिला ही पीड़ित हो। कभी कभी लड़का पक्ष भी सही होता है। इसका ध्यान रखना बहुत अच्छी बात है। आखिर लड़के पक्ष की भी इज्जत होती है। शाबाश सबकी बात न्यूज

    quoto