बदायूं में पकड़ा गया एक और रिश्वतखोर, धाराओं में फेरबदल करने को मांग रहा था घूस

बदायूं में पकड़ा गया एक और रिश्वतखोर, धाराओं में फेरबदल करने को मांग रहा था घूस

बदायूं। मुकदमे की धाराओं में फेरबदल करने के लिए रिश्वत मांग रहे एक दरोगा को एंटीकरप्शन की टीम ने धर लिया। दरोगा इटावा का रहने वाला है और यहां कादरचौक क्षेत्र में तैनात था। 

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भुड़िया निवासी ओमकार के खिलाफ कुछ दिनों पहले मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। मामले की विवेचना दरोगा हरगोविंद सिंह यादव कर रहा था। वह श्यामनगर थाना कोतवाली जसवंतनगर जिला इटावा का रहने वाला है। बताते हैं कि मारपीट में दूसरे पक्ष के व्यक्ति के ज्यादा चोटें आई थीं। इस पर दरोगा ओमकार से मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ज्यादा धाराएं न बढ़ाने के बदले 50 हजार रुपये मांग रहा था। आरोप है कि रुपये न देने पर दरोगा ओमकार को धमकी भी देने लगा था, जिसके बाद ओमकार ने उसकी शिकायत एंटी करप्शन में की। 

इसके बाद प्लान के तहत ओमकार ने दरोगा हरगोविंद को रुपये देने के बहाने ककोड़ा गांव बुलाया। यहां एंटीकरप्शन टीम पहले से घात लगाए बैठी थी। जैसे ही दरोगा ने रुपये लिए, टीम ने उसे धर लिया और अपने साथ ले गई।

------

ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- मीट लाइसेंस की एनओसी के लिए मांग रहा था आठ हजार, एंटी करप्शन ने धर लिया

https://sabkibaat.in/post/was-asking-for-eight-thousand-rupees-for-noc-of-meat-license-anti-corruption-caught-him

- ऑडिट रिपोर्ट ठीक कराने के लिए बाबू मांग रहा था 10 हजार, एंटी करप्शन टीम ने धरा

https://sabkibaat.in/post/he-was-demanding-rs-10-000-to-get-the-audit-report-corrected-caught-by-anti-corruption-team

अब बरेली से पकड़ा गया रिश्वतखोर पेशकार...10 हजार लेते समय रंगेहाथ धरा

https://sabkibaat.in/post/now-bribe-taker-caught-from-bareilly---caught-red-handed-while-taking-rs-10-000

-'दस हजार दे दे, तेरी शिकायत निपटा देंगे'...ले लिए तो फंस गया दरोगा

https://sabkibaat.in/post/-give-me-rs-10-000-we-will-settle-your-complaint----if-he-took-it-the-inspector-got-trapped-

-संभल जाओ!...अब घूस लेते पकड़ा गया दातागंज तहसीलदार का लिपिक

https://sabkibaat.in/post/be-careful----now-dataganj-tehsildar-s-clerk-caught-taking-bribe

- घूस ले रहा था हेड कांस्टेबल...एंटी करप्शन ने रंगेहाथ धरा 

https://sabkibaat.in/post/head-constable-was-taking-bribe---anti-corruption-caught-him-red-handed--watch-video-

- इस्लामनगर में घूस लेते पकड़ी गई इंस्पेक्टर क्राइम, दुष्कर्म पीड़िता से लिए थे 50 हजार

https://sabkibaat.in/post/inspector-crime-caught-taking-bribe-in-islamnagar-took-rs-50-thousand-from-rape-victim




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto