बदायूं में पकड़ा गया रिश्वतखोर लेखपाल, किसान से मांगे थे दस हजार, एंटीकरप्शन टीम ने धरा

बदायूं में पकड़ा गया रिश्वतखोर लेखपाल, किसान से मांगे थे दस हजार, एंटीकरप्शन टीम ने धरा

बदायूं। किसान का एक काम करने के लिए लेखपाल दस हजार की रिश्वत मांग रहा था। किसान ने इसकी शिकायत एंटीकरप्शन टीम से की, जिसके बाद लेखपाल टीम के बिछाये जाल में फंस गया और रंगेहाथ पकड़ा गया। 

मामला सदर तहसील का है। यहां तैनात लेखपाल संजीव कुमार लौड़ा बहेड़ी क्षेत्र देखता है। एक किसान की जमीन की नपत का मामला चल रहा था। बताया जा रहा है लेखपाल मामले को निपटाने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था।    

                                -- लेखपाल संजीव कुमार-- 

जब काम नहीं हुआ तो किसान ने परेशान होकर 10 हजार रुपये देना तय कर दिया, साथ ही इसकी शिकायत एंटीकरप्शन टीम को कर दी। मंगलवार को लेखपाल को दस हजार की रिश्वत लेते हुए टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।  बताते हैं कि लेखपाल के साथ एक और व्यक्ति विनोद को भी टीम ने पकड़ा है। टीम लेखपाल और विनोद को अपने साथ विनावर थाने ले गई। 

------

बाइक मिस्त्री की दुकान पर बैठा था लेखपाल

बदायूं। बताते हैं कि लेखपाल ने किसान को लालपुल स्थित अपने परिचित बाइक मिस्त्री विनोद की दुकान पर बुलाया था। किसान ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दे दी थी। किसान ने दुकान पर आकर लेखपाल को रुपये देने चाहे लेकिन चालाक लेखपाल ने विनोद को वह रुपये गिनने को पकड़वा दिए। विनोद वह रुपये गिनने लगा। इसी बीच टीम वहां आ धमकी और दोनों के हाथ धुलवाकर देखे। ऐसे में लेखपाल के साथ विनोद भी रंगेहाथ पकड़ गया। हालांकि उसे लेखपाल की करतूत के बारे में कितना पता था, यह कहना मुश्किल है। 

------

ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें- 

- बदायूं में पकड़ा गया एक और रिश्वतखोर, धाराओं में फेरबदल करने को मांग रहा था घूस


- मीट लाइसेंस की एनओसी के लिए मांग रहा था आठ हजार, एंटी करप्शन ने धर लिया

- ऑडिट रिपोर्ट ठीक कराने के लिए बाबू मांग रहा था 10 हजार, एंटी करप्शन टीम ने धरा

अब बरेली से पकड़ा गया रिश्वतखोर पेशकार...10 हजार लेते समय रंगेहाथ धरा

-'दस हजार दे दे, तेरी शिकायत निपटा देंगे'...ले लिए तो फंस गया दरोगा

-संभल जाओ!...अब घूस लेते पकड़ा गया दातागंज तहसीलदार का लिपिक

- घूस ले रहा था हेड कांस्टेबल...एंटी करप्शन ने रंगेहाथ धरा 

- इस्लामनगर में घूस लेते पकड़ी गई इंस्पेक्टर क्राइम, दुष्कर्म पीड़िता से लिए थे 50 हजार



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto
  • user by श्रीकांत यादव

    दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे

    quoto