परिवार चलाने को बेचता था आइसक्रीम...पीछे से आया कोई वाहन, कुचलकर चला गया

परिवार चलाने को बेचता था आइसक्रीम...पीछे से आया कोई वाहन, कुचलकर चला गया

आक्रोशित लोगों ने हाईवे किया जाम, पुलिस ने बामुश्किल खुलवाया

बदायूं। आइसक्रीम की रेहड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। 

चन्दौसी सम्भल के गांव मई निवासी 54 वर्षीय अथर खान आइसक्रीम की रेहड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। रोजाना की तरह वह ओरछी के नजदीक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर रेहड़ी लेकर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आए किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे अथर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी रेहड़ी भी टूट गई। कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। 

हादसे के बाद काफी लोग वहां जमा हो गए। कस्बे के लोग भी आ गए और उन्होंने मुरादाबाद फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर काफी वाहन एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जैसे तैसे जाम खुलवाया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto