सत्य के मार्ग पर चलने वाला प्राप्त करता है अपनी मंजिलः बाबा फुलसन्दे वाले
SAB KI BAAT
Oct 09 2025
3910
गुरुद्वारा हॉल में चल रहे तीन दिवसीय सत्संग का हुआ समापन
बदायूं। शहर के जोगीपुरा स्थित गुरुद्वारा हॉल में चल रहे बाबा फुलसन्दे वालों के तीन दिवसीय सत्संग का बृहस्पतिवार को समापन हो गया।
इस मौके पर बाबा ने कहा कि सत्य की कभी भी हार नहीं होती। सत्य के मार्ग पर चलने वाला सदैव मंजिल को प्राप्त करता है। बाबा ने प्रसंग के माध्यम से कहा कि मानव को सदैव अपने धर्म और सत्य का पालन करना चाहिए। मनुष्य को कभी निराश नहीं होना चाहिए चाहे कितनी भी विषम परिस्थिति क्यों न हो।
उन्होंने कहा कि भ्रमों से रहित निर्मल दृष्टि वाले व्यक्ति ही अंधकार से निकलकर परमात्मा की शरणागति रूपी प्रकाश को प्राप्त कर पाते हैं और पृथ्वी पर रहते हुए भी दिव्यलोक के अधिक करीब रहते हैं। किसी भी वस्तु का कोई भी रूप हो, हमें उसके पीछे के सत्य को देख लेना ही सच्चा ज्ञान है। जो आत्माएं पृथ्वी पर सत्य का ज्ञान प्राप्त कर लेती हैं वह आवागमन से मुक्त हो जाती हैं।
सत्संग के अंतिम दिवस रमेश बत्रा, सचिन भारद्वाज, गुलाब सिंह, एमपी शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, एके अमीन, विजय मेहंदीरत्ता, महेन्द्र सिंह, विष्णुदेव चाणक्य, विवेक कुमार, स्वदीप मथुरिया, हरिओम गांधी, देवेन्द्र सिंह तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। इसके अलावा गुरुचरण मिश्र, डॉ. राम बहादुर व्यथित, महेश मित्र, शरद शंखधार तथा सरिता चौहान ने सत्पुरूष बाबा फुलसन्दे के सतसंग के बारे में अपने मन के उदगार प्रकट किए। अंत में कार्यक्रम के आयोजक अशोक खुराना ने उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया।
------
कार्यक्रम की इससे पहले की खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें-
- पटना देवकली में था दैत्य गुरु शुक्राचार्य का आश्रमः बाबा फुलसंदे वाले
- परमात्मा को जानने वाला हो जाता है अजर-अमरः बाबा फुलसंदे वाले
https://sabkibaat.in/post/one-who-knows-god-becomes-immortal-baba-fulsande-wale
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
984
-
बदायूं समाचार
650
-
गतिविधियां
560
-
जिला
204
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good