पटना देवकली में था दैत्य गुरु शुक्राचार्य का आश्रमः बाबा फुलसंदे वाले

पटना देवकली में था दैत्य गुरु शुक्राचार्य का आश्रमः बाबा फुलसंदे वाले

बदायूं। जोगीपुरा में शक्ति टेंट हाउस के निकट स्थित गुरुद्वारा हॉल में चल रहे तीन दिवसीय सत्संग के द्वितीय दिन सत्पुरुष फुलसंदे वाले बाबा ने बदायूं (वेदामऊ) के प्राचीन इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में उसावां (उष्णिपुरी) के निकट स्थित पटना देवकली में दैत्य गुरु शुक्राचार्य ने संजीवनी विद्या महामृत्युंजय मंत्रशक्ति की सिद्धि प्राप्त की थी। 

सत्संग से पूर्व सत्संग स्थल पर फुलसंदे वाले बाबा का उनके अनुयायिओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान शिव स्वरूप गुप्ता, जगदीश धींगड़ा, रामवीर सिंह, महेश मित्र, जगदीश सरन शर्मा, अशोक सक्सेना, डॉ. सुशील कुमार, वीरेन्द्र धींगड़ा, अमृत गांधी, विष्णुदेव चांडक्य, हरिओम गांधी, सरिता चौहान, दीपमाला गोयल, दीप खुराना, कविता गांधी, आशा धींगड़ा, आदि ने बाबा को पुष्प मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य गुरुचरण मिश्र ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक अशोक खुराना ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto