खूब पकड़े जा रहे, पर रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे...अब घूस लेते धरा बिजली विभाग का जेई

खूब पकड़े जा रहे, पर रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे...अब घूस लेते धरा बिजली विभाग का जेई

ट्यूबवेल का एस्टीमेट बनाने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत, 20 हजार लेते एंटी करप्शन ने दबोचा

बदायूं। ट्यूबवेल का एस्टीमेट बनाने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिजली विभाग के एक जेई को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोच लिया। सिविल लाइंस थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 


मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव करौलिया निवासी अमरजीत सिंह को अपनी मां के नाम से ट्यूबवेल का कनेक्शन लेना था, जिसके लिए उन्होंने बिजली विभाग से संपर्क किया था। आरोप है कि कनेक्शन का एस्टीमेट बनाने के लिए जब उन्होंने ढाक वाली ज्यारत पर तैनात जेई प्रदीप भारती से संपर्क किया तो उसने एस्टीमेट बनाने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की। अमरजीत सिंह ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की तो टीम जेई को ट्रैप करने में लग गई। 


बताया जाता है कि तय प्लान के मुताबिक अमरजीत शुक्रवार को गांव रसूलपुर बिलहरी में रामौतार के मकान में लगे बिजली बकया कैंप में जेई को रुपये देने गए। जैसे ही उन्होंने जेई को रुपये दिए तभी वहां तैनात टीम ने जेई को रंगेहाथ दबोच लिया। टीम जेई को अपने साथ ले गई। उसके खिलाफ सिविल लांइस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ये कार्रवाई ट्रैप टीम प्रभारी प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में की गई। 

-------

शाहजहांपुर का रहने वाला है आरोपित जेई

बदायूं। आरोपित जेई प्रदीप भारती मूल रूप से शाहजहांपुर के थाना सदरबाजार के मोहल्ला एमनजई जलालनगर का रहने वाला है तथा वर्तमान में बरेली के थाना प्रेमनगर के बन्नूबालनगर में रह रहा है। उसकी तैनाती बदायूं में ढाक वाली ज्यारत बिजली उपकेंद्र पर थी।  

--------

ऐसे ही रिश्वतखोरों की अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें- 

- बिसौली का लेखपाल ले रहा था पांच हजार की रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

https://sabkibaat.in/post/bisauli-s-accountant-was-taking-bribe-of-five-thousand-rupees-anti-corruption-team-caught-him

- कृषि भूमि की पैमाइश करने के लिए 20 हजार की रिश्वत ले रहा था तहसील का ये कानूनगो, रंगेहाथ धरा गया

https://sabkibaat.in/post/this-kanungo-of-tehsil-was-taking-bribe-of-rs-20-thousand-for-measuring-agricultural-land-caught-red-handed

- वारिसान दर्ज करने के लिए रिश्वत मांग रहा था बदायूं का ये लेखपाल...10 हजार लेते धर लिया गया

https://sabkibaat.in/post/this-accountant-of-badaun-was-asking-for-bribe-to-register-the-heir---he-was-caught-taking-rs-10-000-

- स्कूल से गैरहाजिरी को मैनेज करने के लिए 'चाय-पानी' मांग रहे थे बीईओ, पांच हजार लेते सहायक अध्यापक समेत धर लिए गए

https://sabkibaat.in/post/beos-were-asking-for--tea-water--to-manage-absence-from-school-were-caught-taking-rs-5-000-along-with-assistant-teacher

- दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया बाढ़ खंड का सींच पर्यवेक्षक

https://sabkibaat.in/post/flood-division-irrigation-supervisor-caught-taking-a-bribe-of-ten-thousand-rupees

- पांच हजार की रिश्वत ले रहा था एंटी पावर थेफ्ट थाने का इंस्पेक्टर, एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा

https://sabkibaat.in/post/the-anti-theft-police-station-inspector-was-caught-red-handed-by-the-acb-while-accepting-a-bribe-of-rs-5-000-

- बदायूं की इस नगर पालिका का मानचित्रकार रिश्वत में ले रहा था आठ हजार, धर लिया गया रंगेहाथ

https://sabkibaat.in/post/a-cartographer-for-this-municipality-in-badaun-was-taking-eight-thousand-rupees-as-bribe-and-was-caught-red-handed-

- राशन कोटे की फाइल आगे भेजने के लिए 40 हजार मांग रहा था सचिव, पांच हजार लेते रंगेहाथ पकड़ा

https://sabkibaat.in/post/the-secretary-was-demanding-40-000-rupees-to-forward-the-ration-quota-file-but-was-caught-red-handed-accepting-5-000-rupees-

- 12 हजार मांग रहा था दरोगा...एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ धरा

https://sabkibaat.in/post/badaun-news-badaun-samachar-12-hajar-ki-rishwat-lete-daroga-ranhehaath-girftaar

- अब हत्थे चढ़ा बिल्सी का रिश्वतखोर लेखपाल, पांच हजार की घूस लेते पकड़ा

https://sabkibaat.in/post/now-the-bribe-taking-accountant-of-bilsi-has-been-caught-caught-taking-a-bribe-of-five-thousand

- बदायूं में पकड़ा गया रिश्वतखोर लेखपाल, किसान से मांगे थे दस हजार, एंटीकरप्शन टीम ने धरा

https://sabkibaat.in/post/bribe-taking-lekhpal-caught-in-badaun-had-demanded-ten-thousand-rupees-from-a-farmer-anti-corruption-team-caught-him

- बदायूं में पकड़ा गया एक और रिश्वतखोर, धाराओं में फेरबदल करने को मांग रहा था घूस

https://sabkibaat.in/post/another-bribe-taker-caught-in-badaun-was-demanding-bribe-to-change-the-provisions

- मीट लाइसेंस की एनओसी के लिए मांग रहा था आठ हजार, एंटी करप्शन ने धर लिया

https://sabkibaat.in/post/was-asking-for-eight-thousand-rupees-for-noc-of-meat-license-anti-corruption-caught-him

- ऑडिट रिपोर्ट ठीक कराने के लिए बाबू मांग रहा था 10 हजार, एंटी करप्शन टीम ने धरा

https://sabkibaat.in/post/he-was-demanding-rs-10-000-to-get-the-audit-report-corrected-caught-by-anti-corruption-team

- अब बरेली से पकड़ा गया रिश्वतखोर पेशकार...10 हजार लेते समय रंगेहाथ धरा

https://sabkibaat.in/post/now-bribe-taker-caught-from-bareilly---caught-red-handed-while-taking-rs-10-000

-'दस हजार दे दे, तेरी शिकायत निपटा देंगे'...ले लिए तो फंस गया दरोगा

https://sabkibaat.in/post/-give-me-rs-10-000-we-will-settle-your-complaint----if-he-took-it-the-inspector-got-trapped-

-संभल जाओ!...अब घूस लेते पकड़ा गया दातागंज तहसीलदार का लिपिक

https://sabkibaat.in/post/be-careful----now-dataganj-tehsildar-s-clerk-caught-taking-bribe

- घूस ले रहा था हेड कांस्टेबल...एंटी करप्शन ने रंगेहाथ धरा 

https://sabkibaat.in/post/head-constable-was-taking-bribe---anti-corruption-caught-him-red-handed--watch-video-

- इस्लामनगर में घूस लेते पकड़ी गई इंस्पेक्टर क्राइम, दुष्कर्म पीड़िता से लिए थे 50 हजार

https://sabkibaat.in/post/inspector-crime-caught-taking-bribe-in-islamnagar-took-rs-50-thousand-from-rape-victim



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto