बदायूं की इस नगर पालिका का मानचित्रकार रिश्वत में ले रहा था आठ हजार, धर लिया गया रंगेहाथ

बदायूं की इस नगर पालिका का मानचित्रकार रिश्वत में ले रहा था आठ हजार, धर लिया गया रंगेहाथ

बदायूं। सहसवान नगर पालिका के एक मानचित्रकार (ड्राफ्टमैन) को आठ हजार की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मानचित्रकार एक व्यक्ति से उसका काम कराने के लिए रिश्वत ले रहा था, पर पहले से मौके पर मौजूद टीम ने उसे धर लिया। 


सहसवान के मोहल्ला दहलीज निवासी सिबतैन अली हाल निवासी रुस्तमटोला, नगर पालिका में सभासद हैं। उन्होंने अपने वार्ड में विकास कार्यों के लिए कुछ प्रस्ताव पालिका में दिए थे। इसके लिए कुछ नक्शे भी तैयार किए जाने थे। आरोप है कि नक्शे तैयार करने के लिए पालिका का मानचित्रकार अंसार हुसैन उनसे 20 हजार की रिश्वत


की मांग कर रहा था। परेशान होकर सभासद ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। इसके बाद टीम ने अपना जाल बिछा दिया। बुधवार को जैसे ही सभासद ने अंसार हुसैन को आठ हजार रुपये दिए वैसे ही टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। ट्रैप टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने आरोपित मानचित्रकार के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं 

-------

सभासद का आरोप-तीन प्रतिशत मांग रहा था मानचित्रकार

बदायूं। सभासद सिबतैन अली की मानें तो मानचित्रकार उनसे कुल काम की रकम का तीन प्रतिशित मांग रहा था। मानचित्रकार के अनुसार, इसमें उसका और ईओ का हिस्सा होता है। ऐसे में सभासद के सात लाख के काम का तीन प्रतिशत 21 हजार रुपये होता है। इसी 20 हजार की मांग मानचित्रकार उनसे कर रहा था। इसमें से बुधवार को आठ हजार दिए गए थे। 

-------

नगर निकायों में भ्रष्टाचार की पर्त खोल रही है यह घटना

बदायूं। नगर निकायों में भ्रष्टाचार का यह कोई पहला मामला नहीं है। नगर पालिका बदायूं में भी इस तरह का मामला हो चुका है। सूत्रों की माने तो हर काम में 35 से 40

प्रतिशत का कमीशन पहले ही तय होता है जो सभी लोगों में बंटता है। इस मामले में भी मानचित्रकार निर्धारित 35 प्रतिशत के अलावा तीन प्रतिशत अपने और ईओ के नाम पर मांग रहा था। 

------

रिश्वतखोरी की ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- 

- राशन कोटे की फाइल आगे भेजने के लिए 40 हजार मांग रहा था सचिव, पांच हजार लेते रंगेहाथ पकड़ा

https://sabkibaat.in/post/the-secretary-was-demanding-40-000-rupees-to-forward-the-ration-quota-file-but-was-caught-red-handed-accepting-5-000-rupees-

- 12 हजार मांग रहा था दरोगा...एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ धरा

https://sabkibaat.in/post/badaun-news-badaun-samachar-12-hajar-ki-rishwat-lete-daroga-ranhehaath-girftaar

 - अब हत्थे चढ़ा बिल्सी का रिश्वतखोर लेखपाल, पांच हजार की घूस लेते पकड़ा

https://sabkibaat.in/post/now-the-bribe-taking-accountant-of-bilsi-has-been-caught-caught-taking-a-bribe-of-five-thousand

- बदायूं में पकड़ा गया रिश्वतखोर लेखपाल, किसान से मांगे थे दस हजार, एंटीकरप्शन टीम ने धरा

https://sabkibaat.in/post/bribe-taking-lekhpal-caught-in-badaun-had-demanded-ten-thousand-rupees-from-a-farmer-anti-corruption-team-caught-him

- बदायूं में पकड़ा गया एक और रिश्वतखोर, धाराओं में फेरबदल करने को मांग रहा था घूस

https://sabkibaat.in/post/another-bribe-taker-caught-in-badaun-was-demanding-bribe-to-change-the-provisions

- मीट लाइसेंस की एनओसी के लिए मांग रहा था आठ हजार, एंटी करप्शन ने धर लिया

https://sabkibaat.in/post/was-asking-for-eight-thousand-rupees-for-noc-of-meat-license-anti-corruption-caught-him

- ऑडिट रिपोर्ट ठीक कराने के लिए बाबू मांग रहा था 10 हजार, एंटी करप्शन टीम ने धरा

https://sabkibaat.in/post/he-was-demanding-rs-10-000-to-get-the-audit-report-corrected-caught-by-anti-corruption-team

- अब बरेली से पकड़ा गया रिश्वतखोर पेशकार...10 हजार लेते समय रंगेहाथ धरा

https://sabkibaat.in/post/now-bribe-taker-caught-from-bareilly---caught-red-handed-while-taking-rs-10-000

-'दस हजार दे दे, तेरी शिकायत निपटा देंगे'...ले लिए तो फंस गया दरोगा

https://sabkibaat.in/post/-give-me-rs-10-000-we-will-settle-your-complaint----if-he-took-it-the-inspector-got-trapped-

-संभल जाओ!...अब घूस लेते पकड़ा गया दातागंज तहसीलदार का लिपिक

https://sabkibaat.in/post/be-careful----now-dataganj-tehsildar-s-clerk-caught-taking-bribe

- घूस ले रहा था हेड कांस्टेबल...एंटी करप्शन ने रंगेहाथ धरा 

https://sabkibaat.in/post/head-constable-was-taking-bribe---anti-corruption-caught-him-red-handed--watch-video-

- इस्लामनगर में घूस लेते पकड़ी गई इंस्पेक्टर क्राइम, दुष्कर्म पीड़िता से लिए थे 50 हजार

https://sabkibaat.in/post/inspector-crime-caught-taking-bribe-in-islamnagar-took-rs-50-thousand-from-rape-victim



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto