खुलासाः अवैध संबधों का निकला मामला, बड़े भाई के सालों ने अपने दूसरे बहनोई के साथ की थी पुजारी की हत्या
नवादा के सर्वेश्वर सांई मंदिर में पुजारी मनोज शंखधार की गला दबाकर कर दी गई थी हत्या
तीनों आरोपितों पर घोषित था 25-25 हजार का इनाम
बदायूं। नवादा के सर्वेश्वर सांई मंदिर में हुई पुजारी मनोज शंखधार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपित मृतक मनोज के बड़े भाई के साले हैं जबकि तीसरा आरोपित उनका दूसरा बहनोई है। दोनों ने अपनी छोटी बहन के अवैध संबंध पुजारी से होने के कारण उनकी हत्या कर दी।
------
ये था मामला
बदायूं। विगत 16 नवंबर की रात खेडा बुजुर्ग स्थित सर्वेश्वर साई मन्दिर में कमरे में सो रहे पुजारी मनोज शंखधार की गला दबाकर व पैर बांधकर हत्या कर दी गयी थी। बदमाश मन्दिर परिसर से दो चांदी के मुकुट, सीसीटीवी का डीवीआर व मृतक का मोबाइल फोन लूटकर ले गये थे। मृतक के बहनोई सत्येन्द्र मिश्रा की तहरीर पर
मुकदमा पंजीकृत किया गया था। नगरीय क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज घटना से स्थानीय लोगो में भय एवं दहशत का माहौल व्याप्त था। खुलासे के लिए एसएसपी ने चार टीमों का गठन किया था। इन टीमो द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गये। फुटेज में रात के वक्त बाइक से दो लोग मंदिर के अंदर आते दिखे थे जबकि एक व्यक्ति मंदिर के अंदर था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विशेष कुमार उर्फ छोटू निवासी ग्राम परौर, शाहजहांपुर, नीतेश कुमार निवासी ग्राम परौर, शाहजहांपुर तथा हिमांशुनिवासी ग्राम मनसा नगला थाना उसावां को घटना में लूटे गये दो चांदी के मुकुट व घटना में प्रयुक्त बाइक समेत पकड़ लिया। तीनों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
-------
बोले- छोटी बहन के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था पुजारी का
बदायूं। पकड़े गए विशेष तथा नीतेश सगे भाई हैं तथा पुजारी मनोज के बड़े भाई प्रदीप शर्मा के साले हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनकी बडी बहन की शादी प्रदीप शर्मा के साथ हुई थी, किन्तु उनकी बहन की बीमारी के कारण करीब तीन वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उनकी एक दूसरी बहन जब अविवाहित थी तो तब वह अक्सर अपनी बडी बहन की ससुराल में प्रदीप के घर पर रहती थी। मनोज शंखधार उनके बहनोई प्रदीप शर्मा का सगा छोटा भाई है। वह भी प्रदीप शर्मा के यहां आता जाता रहता था। इसी दौरान मनोज का उनकी छोटी बहन के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। वह इससे शादी करना चाहता था लेकिन हमारे परिवार वालो ने बहन की शादी मनोज से

न करके हिमांशु निवासी ग्राम मनसा नगला थाना उसावां से कर दी। शादी होने के बाद भी मनोज उनकी बहन के सम्पर्क में रहा। इस बात का जब बहनोई हिमांशु को पता चला तो घर में झगडें होने लगे। इन्हीं झगडो के चलते उनकी बहन व बहनोई हिमांशु के बीच मनमुटाव हो गया। बहन ने वर्ष 2020 में थाना उसावा पर दहेज उत्पीडन का मुकदमा लिखवा दिया। बाद में रिश्तेदारो ने समझा बुझाकर इनके बीच इस शर्त पर समझौता करा दिया कि अब मनोज शंखधार इनके वैवाहिक रिश्तो में कोई हस्तक्षेप नही करेगा। इसके बाद कुछ दिनो तक मामला ठीक रहा किन्तु मनोज पुनः उनकी बहन के सम्पर्क में आ गया और इनके बीच पुनः मतभेद होने लगे। कई बार रिश्तेदारो ने मनोज शंखधार को समझाया लेकिन वह नही माना इसी बात से परेशान होकर दोनों ने अपने बहनोई हिमांशु के साथ उसकी हत्या कर दी।
-------
ये हुए गिरफ्तार
- विशेष कुमार उर्फ छोटू पुत्र अमरीश चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम परौर थाना परौर जनपद शाहजहांपुर
- नीतेश कुमार पुत्र अमरीश चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम परौर थाना परौर जनपद शाहजहांपुर
- हिमांशु पुत्र सत्यदेव निवासी ग्राम मनसा नगला थाना उसावा जनपद बदायूं
-------
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
बदायूं। आरोपितों के अनुसार, नीतेश शाम को साढ़े सात बजे के आसपास मन्दिर परिसर में आकर मनोज शंखधार के कमरे में उनके साथ ही सो गया था। योजना के मुताबिक हिमांशु व विशेष रात करीब पौने दो बजे के आसपास आये। नीतेश ने मन्दिर का गेट खोल दिया और फिर तीनो ने मिलकर अंगोछे से गला दबाकर पुजारी मनोज की हत्या कर दी।
SAB KI BAAT
