अंडर-19 क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच में पहले दिन की विजेता रही बजरंग ब्लास्टर

अंडर-19 क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच में पहले दिन की विजेता रही बजरंग ब्लास्टर

पांच विकेट से जीता मैच, बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है टूर्नामेंट

बदायूं। बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित पांचवे जीएस हीरो अंडर-19 क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच का शुभारंभ शुक्रवार को एसके कॉलेज के मैदान पर हुआ। पहले मैच की विजेता बजरंग ब्लास्टर की टीम रही, जिसने पांच विकेट से मैच जीता।  

रोटरी क्लब के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल द्वारा शानदार चौका लगाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इससे पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने और अपने सेहत का ध्यान रखने को कहा गया। इस मौके पर रोटरी क्लब के सचिव मुनेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल गुप्ता भी उपस्थित रहे। संगठन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने बॉलिंग की और सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। 


इस मौके पर अमरीश गोयल, एमपी सिंह, शाहिद, रचित गोयल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सुधांशु और संघ चालक सुनील गुप्ता ने मैच देखा। मैच का आनंद लेने के लिए अमन गोयल, सचिन भारद्वाज, संजीव साहू, नरेंद्र यादव, हरवंश संत,अभय सक्सेना अमित सक्सेना भी मौजूद रहे। मैच की अंपायरिंग वसीम उल हसन और अख्तर हुसैन ने की। स्कोरिंग अनूप यादव और कमेंट्री सिद्धार्थ अधाना व यशपाल ने की। संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया। 

------

साइन ब्लास्ट ने जीता टॉस, 109 रन बनाए

बदायूं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि शुक्रवार का मैच बजरंग ब्लास्टर और साइन ब्लास्टर के बीच खेला गया, जिसमें बजरंग ब्लास्टर ने पांच विकेट से अपना मैच जीत लिया। इसके कप्तान अभिषेक कश्यप हैं। साइन ब्लास्ट के कप्तान विशाल राजपूत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का

निर्णय किया और निर्धारित 19 ओवर खेलते हुए सभी विकेट गंवाते हुए 109 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें सानिध्य यादव ने 28 रन व प्रिंस जोशी ने 25 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज दहाई का अंक भी नहीं छू सके। बजरंग ब्लास्टर के सफल गेंदबाज अभिषेक कश्यप ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए। फिरकी गेंदबाज अंशुल सिंह ने चार ओवर में चार रन देकर तीन विकेट चटका दिए। गोविंद यादव ने तीन ओवर में सात रन देकर दो विकेट झटके तो कुनाल पाल ने दो विकेट लिए। विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए बजरंग ब्लास्टर ने 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए। इसमें अंशुल चौहान ने आठ रन  नॉट आउट बनाए। अंशुल को मैन ऑफ द प्लेयर घोषित किया गया। साइन ब्लास्ट के सफल गेंदबाजों में जुनैद खान इस्लामनगर ने तीन ओवर में 14 रन लेकर दो विकेट हासिल किया। एक-एक विकेट प्रशांत, विशाल व अमन को मिला। सचिव संतोष शर्मा ने बताया शनिवार को सुबह नौ बजे सुपर किंग बनाम किंग्स इलेवन के मध्य मैच खेला जाएगा। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Good

    quoto
  • user by Satish mishra

    Badaun ki police

    quoto
  • user by आशा सिंह

    थैंक्स सबकी बात न्यूज

    quoto